Skip to main content

जब तक सूरज चांद रहेगा अटल बिहारी का नाम रहेगा

लखनऊ 17 अगस्त 1 पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी के निधन पर सम्पूर्ण भारतवर्ष शोक में डूबा है। आज इन्दिरानगर सांई मन्दिर बी-ब्लाक पर कार्यकर्ताओं ने उन्हे श्रद्वांजलि अर्पित की। युवा नेता अवधेश गुप्ता छोटू एवं सफदर समीर नकवी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मा0 अटल जी की कमी हमें जीवनभर खलेगी। जन जन के नायक बनकर उभरे अटल जी को हम कभी भुला नहीं सकेगें। जब तक सूरज चांद रहेगा अटल जी का नाम रहेगा। अटल बिहारी अमर रहे के नारो के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हे श्रद्वांजलि अर्पित की। अटल जी की कवितायें तथा उनके भाषण दिल को छू लेने वाले है। मौत से ठन गई वास्तव मे एक कविता नही सच्चाई लगती है। पड़ोसी देश और विपक्ष सहित सभी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी का दिल से आदर करते है। मा0 अटल जी को शान्ती गुप्ता दिलीप श्रीवास्तव, अवधेश गुप्ता छोटू, सफदर समीर नकवी, पुष्पा सिंह चैहान, अमरेश गुप्ता, रवि कुमार, रेहान खान, ज्योति गुप्ता नीलम गुप्ता आदि ने श्रद्धांजलि दी।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...