Skip to main content

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने छात्रों को बांटे लैपटॉप

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा आज समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में जनपद बाराबंकी और सीतापुर के दसवीं और बारहवीं के उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप से सम्मानित किया गया। श्री यादव ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लैपटाॅप बच्चों को आगे बढ़ने में मदद करता है। पिछली समाजवादी सरकार में भी बिना भेद-भाव के 18 लाख लैपटाॅप वितरित किये गये थे। आज भी लैपटाॅप वितरण के माध्यम से हम उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को उनका वायदा याद दिला रहे हैं। सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में जनपद बाराबंकी के सुश्री कु0 ईशानी यादव, हरीतिका वर्मा, आकांक्षा वर्मा, नलिन सिंह, आलोक मिश्रा, प्रभाकरण सिद्धार्थ, नीलिमा वर्मा, आनन्द राज साहू, दिनेश चैहान, अनुराग मौर्य, विश्वास रस्तोगी, आकाश मौर्या, अजीत पटेल, रोली गौतम और जनपद सीतापुर के सर्वश्री विनय वर्मा, अनमोल कुमार, लवकुश वर्मा, अभिषेक जायसवाल शामिल थे। बच्चों के साथ उनके अभिभावक एवं माता-पिता एवं शिक्षक भी उपस्थित थे। श्री भास्कर को मेरिट से इंटर पास करने पर 11.03.2013 को तत्कालीन अखिलेश यादव ने काल्विन कालेज में आयोजित समारोह में लैपटाॅप दिया था। उन्होेंने अम्बेड़कर विधि विश्वविद्यालय से एल.एल.बी. की। एल.एल.एम. की पढ़ाई के लिए उन्हें हार्वर्ड विश्वविद्यालय में प्रवेश मिला है। श्री भास्कर ने कहा कि उन्हें मिले लैपटाॅप से अपनी पढ़ाई और आगे बढ़ने में बहुत मदद मिली है। उन्होंने इसके लिए अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया। अखिलेश यादव ने इस अवसर पर लखनऊ के श्री अनुराग भास्कर को ‘हार्वर्ड यूनिवर्सिटी‘ में चयन पर बधाई देते हुये एक और लैपटाॅप देकर सम्मानित किया। श्री भास्कर ने कहा कि समाजवादी सरकार द्वारा प्रदान किये गये लैपटाॅप से हमारे जैसे गरीब घरों के छात्रों को आगे की पढ़ाई करने में बड़ी मदद मिलती है। इस अवसर पर पूर्व सांसद सर्वश्री उदय प्रताप सिंह, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा रामगोविन्द चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्रीगण राजेन्द्र चौधरी, नरेन्द्र वर्मा, अरविन्द सिंह गोप, महफूज किदवई, राकेश वर्मा, प्रो0 अभिषेक मिश्रा, पूर्व सांसद सुशीला सरोज, सदस्य विधान परिषद गण एस.आर.एस. यादव, अरविन्द कुमार सिंह, आनंद भदौरिया, राजेश यादव राजू, उदयवीर सिंह, डाॅ0 असीम यादव और सुरेश यादव विधायक की उपस्थिति रही

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...