Skip to main content

ग्रेड पे और भर्ती के लिए आन्दोलन करेगा राजकीय वाहन चालक महासंघ

                      आल इण्डिया गर्वमेन्ट ड्राइवर फेडरेशन 11 जून को मनाया चालक दिवस

लखनऊ, राजकीय वाहन चालक महासंघ के घटक संघों के अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री, मण्डलीय अध्यक्ष एवं मंत्रियों की प्रान्तीय बैठक योजना भवन के सभागाार में सम्पन्न हुई। इस बैठक में राजकीय वाहन चालक महासंघ के बैनर तले ग्रेड पे 1900 की जगह 2000 और प्रदेश के समस्त राजकीय विभागों में चालक के लगभग 35 प्रतिशत रिक्त पदों पर भर्ती के बड़े आन्दोलन पर जोर दिया गया। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं मंत्रियों ने पूरे प्रदेश में चल रही टैक्सी प्रथा एवं आउट सोर्सिग रोकने की भी मांग रखी। 
    बैठक में इस बाॅत पर नाराजगी जताई गई कि उत्तर प्रदेश से विभाजित होकर बने उत्तराखण्ड में जब प्रतिशत की व्यवस्था समाप्त हो चुकी है तो उत्तर प्रदेश में यह व्यवस्था कैसे लागू है। इसे भी तत्काल समाप्त कराया जाए। इस बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित किये गए आल इण्डिया गर्वमेन्ट ड्राइवर फेडरेशन राष्ट्रीय महासचिव नरेन्द्र सह तोमर ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया से लेकर राजकीय वाहन चालकों की कई ऐसी समस्याएं है जिनका निस्तारण केन्द्र स्तर से हो सकता है। हमारे जितने भी घटक संघ है। जनपदीय शाखाएं है वह अपने अपने क्षेत्रों के सांसदों से इन समस्याओं को सदन मंे उठाने के लिए पत्राचार करे। उन्होंने कहा कि फेडरेशन पूरे देश में सरकारी वाहन चालकों को एक जैसा वेतन और सुविधा देने की मांग उठा रहा है। उन्होंने कहा कि हर तरह के दिवस मनाए जाते है लेकिन चालक दिवस नही मनाया जाता। फेडरेशन 11 जून को रजत दिवस मना रहा है इसे हम चालक दिवस के रूप में मनाएगें। उन्होंने कहा कि इस दिन शान्ति मार्च का आयोजन किया जाएगा। 
योजना भवन सभागार में नियोजन विभाग के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास यादव के संयोजन में आहुत इस बैठक को सम्बोधित करते हुए राजकीय वाहन चालक महासंघ के सलाहकार और लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह ने कहा कि हमें अपनी प्रदेश स्तरीय लम्बित समस्याओं के निस्तारण के लिए स्थानीय विधायक और केन्द्र स्तर पर स्थानीय संसदों से पत्राचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्षों एवं मंत्रियों से फीडबैक लेकर अतिशीघ्र आन्दोलन की घोषणा कर देनी चाहिए। बैठक में कृषि विभाग के अध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि उनेक विभाग मे एक भी ट्रेक्सी नही लगी। ऐसे में हर विभाग को टेक्सी का ब्यौरा उपलब्ध कराना होगा तभी महासंघ कोई बड़ा कदम उठा सकता है। 
   राजकीय वाहन चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामफेर पाण्डेय ने अपने समापन भाषण में कहा कि फिलहाल महासंघ ग्रेड पे और रिक्त पदों की भर्ती को लेकर गम्भीर है। आन्दोलन की तिथि और आन्दोलन के स्वरूप को लेकर उच्च स्तरीय बैठक में मंथन चल रह जैसे ही हमें मण्डलीय एवं जिला अध्यक्ष मंत्रियों का फीडबैक मिलेगा हम आन्दोलन की घोषणा में किसी भी तरह की देर नही करेगे। इस दौरान महासंघ की तरफ से आल इण्डिया गर्वमेन्ट ड्राइवर फेडरेशन महासचिव नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रवक्ता सतपाल सिंह और ग्रेटर नोएडा आर्थारिटी चालक संध के प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र चैधरी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। बैठक को आल इण्डिया गर्वमेन्ट ड्राइवर फेडरेशन के सलाहकार और सिंचाई विभाग के अध्यक्ष प्रमोद कुमार नेगी, महासंघ के महामंत्री मिठाई लाल,कैलास सिंह, ओपी तिवारी, सुशील कुमार सिंह, सरवर अली, सिंचाई विभाग के शकील अहमद, कैलास साहू, अनिल कुमार मिश्रा सहित घटक संघों के अध्यक्ष, मण्डलीय अध्यक्ष, मंत्री और जनपदीय अध्यक्ष मंत्री ने सम्बोधित किया। बैठक का संचालन महासंघ के आडीटर ज्ञानेन्द्र खारी ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...