Skip to main content

लखनऊ जीआरपी पुलिस लाईन परिसर में कौशल प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन रीता बहुगुणा जोशी कैबिनेट मंत्री महिला कल्याण उत्तर प्रदेश के द्वारा किया गया

लखनऊ -  जीआरपी पुलिस लाईन, लखनऊ परिसर में कौशल प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी,  कैबिनेट मंत्री महिला कल्याण, उ0प्र0 द्वारा किया गया।  इस अवसर पर  , पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 ओ0पी0 सिंह ,  अपर पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 कमल सक्सेना, चाईल्ड एवं वूमेन वेलफेयर, अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवेज, सहित जीआरपी के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
       इस प्रशिक्षण केन्द्र के द्वारा रेलवे स्टेशन व उसके आस-पास जीवन यापन कर रही महिलाओं एवं बच्चों को सेल्फ एम्प्लाॅएड टेलर का प्रशिक्षण प्रदान करते हुए उन्हें रोजगार व स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर/सक्षम बनाया जायेगा। वर्तमान में उक्त प्रशिक्षण केन्द्र में कोर्स के अन्तर्गत 60 अभ्यर्थियों को 30-30 के दो बैंच बनाकर 300 घण्टे का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। जीआरपी लखनऊ द्वारा इस प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना व संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी गयी है।
    प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी, मा0 कैबिनेट मंत्री द्वारा उ0प्र0 पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि रेलवे पुलिस के सौजन्य से उक्त कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ है, उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं/बच्चियों को आर्थिक रूप से सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षणोपरान्त उन्हें प्रशिक्षणानुरूप रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेगें।
  75 जनपदों की पुलिस लाईन्स में कौशल विकास मिशन का आयोजन किया जायेगा -डी जी पी 
 यह पहला अवसर है कि जब उ0प्र0 पुलिस, बाल एवं महिला कल्याण विभाग के साथ एक साझा कार्यक्रम किया जा रहा है।   जीआरपी लखनऊ पुलिस लाईन्स परिसर में चलाये जा रहे कौशल विकास कोर्स के माध्यम से महिलायें/बच्चियाॅ कुछ दिनों के बाद प्रशिक्षणोंपरान्त मार्केटिंग करके अपना जीवकोपार्जन कर सकती हैं।    विगत कई माह से इस प्रकार के कार्यक्रम जीआरपी पुलिस द्वारा संचालित किये जा रहे हैं, जिसके माध्यम से अपराध की तरफ अग्रसर हो रहे हैं, समाज के भटके हुए ऐसे नौजवानों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के तहत काउंसलिंग कराकर उनके कौशल विकास का प्रयास किया जा रहा है।   उ0प्र0 पुलिस के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। 


Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...