Skip to main content

राष्ट्र विरोधी द्वारा सविंधान की की प्रतिया जलाने वालो के विरुद्ध एक दिवसीय धरना


लखनऊ- भारतीय कोरी समाज संस्था के तत्वाधान में उक्त विषय के संबंध में दिनांक 17 अगस्त 2018 दिन शुक्रवार समय 11 बजे से, कोरी सुभाष चंद्र लहरी-राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में, राष्ट्र विरोधियों द्वारा संविधान की प्रतियां जलाने व भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को अपमानजनक नारे (उद्बोध) करने के विरोध में एक दिवसीय धरना लखनऊ हजरतगंज में बाबा साहेब डा. अम्बेडकर मूर्ति पर संपन्न हुआ। जिसमें राष्ट्रीय महासचिव कोरी एस.के.वर्मा, साधूराम बौद्ध, राम अवतार धीमान, सचिव कोरी बी.डी. पुष्कर, इं. एन.एल.दास कोरी वैद्य रामनाथ कोरी चंद्रशेखर वर्मा व जिया लाल जी एवं प्रदेश अध्यक्ष कोरी शिवराम चक्रवर्ती, कोरी रामदास कुलराज, रामफेर गौतम, दिनेश कुमार, कोरी राजू, व अन्य के अलावा स्वयं सेवी संगठनों के वरिष्ठ समाजसेवी रक्षा राम मौर्य, कृष्ण कुमार मौर्य, आई.के. कनौजिया, सी.पी. सिंह प्रबंधक वैभव एकेडमी लखनऊ, रामशरण प्रदेश आडीटर उ.प्र. कोरी समाज सेवा संस्थान आदि सम्मानित युवा कार्यकर्ता भाग लेकर संविधान की प्रतियां जलाने वाले राष्ट्रद्रोहियों के खिलाफ फांसी की मांगी रखी। देशद्रोहियों के विरुद्व हर आवश्यक कदम व सामाजिक अराजकता फैलाने वाले को सजा दिलाने का संकल्प लिया। अंत में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन पर गहरा भावभीनी श्रद्वांजलि व गहरा शोक व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...