Skip to main content

दिमागी बुखार पर भारी पड़ने लगी भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता - डा. चन्द्रमोहन

लखनऊ -: पूर्वांचल का अभिशाप कही जाने वाली बीमारी दिमागी बुखार के खिलाफ जो जंग मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने छेड़ी है उसके नतीजे बेहद सकारात्मक हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दिमागी बुखार से पीड़ित होने वाले मरीजों की संख्या आधे से भी कम हो गई है।
पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि पिछले वर्ष गोरखपुर के बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज में 27 अगस्त तक कुल 1120 मरीज भर्ती हुए थे वहीं इस वर्ष इसी तारीख तक लगभग 575 मरीज भर्ती हुए हैं। ये आंकड़े दिखाते हैं कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरे संकल्प के साथ इस जानलेवा बीमारी से लड़ाई लड़ रही है। मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी दिमागी बुखार से किसी भी मरीज की मृत्यु न होने देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार किया गया है।

डा. चन्द्र मोहन ने बताया कि पूर्वांचल के प्रमुख मेडिकल कालेज बी.आर.डी. मेडिकल कालेज में न केवल डाक्टर और संसाधन बढ़ाए गए हैं बल्कि इंसेफ्लाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर के रूप में तब्दील किए गए गोरखपुर मंडल के 67 अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त की गई हैं। प्रदेश सरकार ने अब दिमागी बुखार के मरीजों को घर के नजदीकी अस्पताल में ही प्राथमिक इलाज की सुविधा मुहैया कराई है। समय पर उचित इलाज मिलने का परिणाम ही दिमागी बुखार के रोगियों की संख्या में कमी के रूप में सामने आया है। इसके अलावा सरकार दिमागी बुखार से पीड़ित क्षेत्र में साफ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए भी हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए भाजपा सरकार ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आरओ प्लांट लगाने की व्यवस्था की है ताकि बच्चे शुद्ध पेयजल पी सकें।
भाजपा प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी दिमागी बुखार को जड़ से उखाड़ फेंकने में कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहते। इसके लिए वह स्वयं दिमागी बुखार पीड़ित क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनीटरिंग कर रहे हैँ और प्रशासनिक अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय कर उनसे नियमित प्रगति रिपोर्ट मांग कर समीक्षा भी कर रहे हैं। पिछले एक वर्ष में जिस तरह के सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं उससे वह दिन ज्यादा दूर नहीं जब दिमागी बुखार का यूपी से समूल नाश हो जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...