Skip to main content

राष्टव्यापी आन्दोलन से पहले सरकार निर्णय ले तो अच्छा: हरिकिशोर तिवारी

उद्यान निदेशालय में कर्मचारियों का सैलाब,फूंकी एनपीएस की प्रतियाॅ 

कामकाज रहा प्रभावित,650करोड़ की राजस्व की हानि
लखनऊ- शिक्षक कर्मचारी, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच द्वारा पूर्व प्रस्तावित तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार के दूसरे ही दिन पूरे प्रदेश के जनपद मुख्यालय, तहसील मुख्यालय और राजधानी के उद्यान निदेशालय प्रगाण में कर्मचारियों का जनसैलाब सभाओं में दिखाई पड़ा। कार्यबहिष्कार के दूसरे दिन तहसील और विकास भवन पर आमसभा के बाद नई पेंशन योजना का पुतला फूका गया।एक अनुमान के मुताबिक आरटीओ, राजस्व,कोषागार,कर एवं निबंधन,आबकारी और वाणिज्यकर  आदि विभागों में कार्य बहिष्कार के चलते 650 करोड़ों रूपये की राजस्व वसूली प्रभावित हुई है। राजधानी में पुरानी पेंशन बहाली मंच के तले उद्यान निदेशालय प्रगाण में आयोजित आमसभा को सम्बोधित करते हुए मंच के संयोजक हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि नैतिकता के आधार पर सभी राजनैतिक दल के नेता नई पेंशन योजना को कर्मचारियों के साथ धोखा तो स्वीकार कर रहे है, लेकिन सरकार निर्णय नही ले रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नई पेंशन योजना के विरोध एवं पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए कर्मचारी सड़क पर उतर रहा है बेहतर होगा कि केन्द्र सरकार राष्टव्यापी आन्दोलन से पूर्व ही पुरानी पेंशन योजना की बहाली की घोषणा कर दे। सभा को सम्बोधित करते हुए शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह ने कहा कि  हमारा लक्ष्य इसी सरकार से पुरानी पेंशन वापस लेना है। हम इसके लिए आरपार की लड़ाई का मन बना चुके है। देश के अन्यप्रान्तों के दौरे कर रहे है। इन दौरों के उपरान्त दिल्ली में होने वाली बैठक में पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए जो देशव्यापी आन्दोलन तय होगा वह मील का पत्थर साबित होगा।  उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना वास्तव में शेयर का खेल है, हम अपनी गाढ़ी कमाई से सरकार को शेयर नही खेलने देगे। अधिकारी महापरिषद के अध्यक्ष डा. एस.के. सिंह ने कहा कि इस मुद्दे पर सभी कर्मचारी अधिकारियों को एकजुट रहना चाहिए। यह राजनीति करने का समय नही है। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसा नही करेगें वह कर्मचारी और अधिकारी समाज के साथ धोका कर रहे है। उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति विशेष या किसी एक संगठन की लड़ाई नही है। आमसभा के दौरान मंच के अध्यक्ष डा. दिनेशचन्द्र शर्मा  की ओर से आए संदेश की जानकारी देते  परिषद के महामंत्री शिवबरन सिंह यादव ने कहा कि उनकी तरफ से कहा गया है कि शिक्षक पुरानी पेशन के लिए अंतिम क्षण तक लड़ने को तैयार है। आमसभा का संचालन  चैयरमेन संघर्ष समिति अमिता त्रिपाठी और अध्यक्षता सुधाशु मोहन द्वारा की गई। 


उद्यान निदेशालय प्रागण में उमड़े हजारों कर्मचारियों को केन्द्रीय कर्मचारी नेता दूरदर्शन एस.बी. सिंह,संतोष तिवारी, सहायक अभियंता संघ इं. कामराज, इं साजिया बानों सचिव अधिकारी महापरिषद, श्रीमती इंन्द्रासन सिह महासचिव अधिकारी महापरिषद, इं. ओ.पी. राय,,इं. श्रीप्रकाश गुप्ता, आर.पी. गुप्ता, इं. दिवाकर राय, इं. वी.के. कुशवाहा, के.के. पटेल, रामफेर पाण्डेय, त्रिलोक सिंह, रामराज दुबे, विद्युत कुमार साहू, सुनील यादव, जे.पी. तिवारी,वीरेन्द्र तिवारी, किरन कुमारी दुबे, शिवबरन सिंह यादव, संजीव गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह, रामसुरेश सिंह, सुरेश सिंह यादव, सुभाष चंद तिवारी, अनुज शुक्ला,आनंद सिंह, राजेश सिंह, राजश्री त्रिपाठी, सुरेन्द कुमार,सत्येन्द्र कुमार द्विवेदी, बलराम सिंह, एस.पी. मिश्रा,शशिप्रभा, फैजल, आदि कर्मचारी नेताओं ने सम्बोधित किया। इस दौरान संचालन करते अमिता त्रिपाठी ने बताया कि 31 अगस्त को राजधानी के बीएन सिंह प्रतिमा के समक्ष आमसभा के उपरान्त पुरानी पेंशन नीति बहाली के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से भारत के माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा। 

जबकि जनपदों में नई पेंशन नीति का पुतला फूंका जाएगा

आज के कार्य बहिष्कार से मुख्य रूप से आरटीओ, निबंधन, कोषागार, आबकारी, उद्यान, उपभोक्ता कल्याण विभाग,आपूर्ति विभाग, समाज कल्याण निदेशालय, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, कृषि विपणन, श्रम विभाग, अल्प बचत निदेशालय, निबंधक सहकारी समितियाॅ, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, परिवार कल्याण,अर्थ एवं संख्या विभाग, पंचायती राज सफाई विभाग, खाद्य प्रसंस्करण विभाग, शिक्षक एवं कई संवर्ग के अधिकारी इस कार्य बहिष्कार कार्यक्रम में शामिल रहे। उद्याान भवन में आमसभा के उपरान्त नई पेंशन नीति की प्रतियाॅ जलाई गई।उधर जनपदों से मिली सूचना के अनुसार चित्रकूट, प्रतापगढ, अमेठी,अमरोहा, बाराबंकी, संतकबीर नगर, कन्नौज, देवरिया,  झाॅसी ,रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर, इलाहबाद, कानपुर, इटावा, एटा, वाराणसी, गोरखपुर, बलिया, नोएडा, बस्ती, गोण्डा, बहराइच, फैजाबाद, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सोनभद्र, बदायू, बरेली, पीलीभीत,चन्दौली, शाहजहापुर,कौशम्बी,हाथरस,अम्बेडकरनगर,बुलंदशहर, गाजीपुर,औरैया, कानपुर, मिर्जापुर सहित प्रदेश के समस्त जनपदों में कार्यबहिष्कार कार्यक्रम में कर्मचारियों के साथ साथ अधिकारियेां की भी भागीदारी रही। 

एनपीएस की प्रतियाॅ जलते ही रो पड़ा आसमान

शिक्षक कर्मचारी, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के मीडिया प्रभारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि आम सभा के दौरान रिमझिम बारिश के बावजूद मंच तथा सभा में मौजूद कर्मचारी अधिकारी, इंजीनियर्स और शिक्षक डटे रहे। आमसभा की समाप्ति के उपरान्त जैसी ही एनपीएस की प्रतियाॅ निदेशालय के सामने मुख्यमार्ग पर जलाई गई उसके कुछ क्षण बाद जमकर बारिश शुरू हो गई। लगा जैसे कर्मचारियों के बुढ़ापें की लाठी छिने जाने से आसमान भी दुखी और बरस कर अपना दूख प्रकट कर रहा हो।

कर्मचारी माफ नही करेगा


आमसभा के दौरान कुछ विभागों से कर्मचारियों के न निकलने को लेकर वक्ताओं ने कहा कि यह माॅग एक अकेले विभाग या कर्मचारी की नही है। इसके बावजूद जिस तरीके से इस पुरानी पेंशन बहाली मंच के यज्ञ में आहूति देने से चंद और कतिपय कर्मचारी भाग रहे है उन्हें आने वाली पीढ़िया माफ नही करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...