Skip to main content

फिल्मों के अलावा बिज़नेस से भी सालाना इतने अरब रुपये कमा लेते हैं सुनील शेट्टी

मुंबई -ज्यादातर लोगों के लिए सुनील शेट्टी गुजरे जमाने के एक्टर हो चुके हैं और अब क्या कर रहे हैं, इस बारे में न तो उन्हें कोई जानकारी है, न ही दिलचस्पी लेने की जरूरत दिखती है. मगर जब ये सब जानने की कोशिश की जाती है, तो एक्टर के पीछे से सामने आता है सुनील शेट्टी नाम का एक एंटरप्रेन्योर, जो लगातार अपना बिजनेस फैला रहा है..

बलवान, वक्त हमारा है, मोहरा, गोपी किशन, कृष्णा, सपूत, रक्षक, बॉर्डर, दिलवाले, हेरा फेरी, धड़कन और मैं हूं ना जैसी फिल्मों में काम कर चुके सुनील शेट्टी क्या सिर्फ फिल्मों में ही काम करते हैं? ये सवाल शायद ही कभी आपने किसी से पूछा हो या मन में सोचा हो, लेकिन आपको पूछना चाहिए. वजह ये है कि सुनील शेट्टी आज यानी 11 अगस्त 2018 को 56 साल के हो गए हैं और लगभग 10 मिलियन डॉलर के मालिक हैं. ज्यादातर लोगों के लिए सुनील शेट्टी गुजरे जमाने के एक्टर हो चुके हैं और अब क्या कर रहे हैं, इस बारे में न तो उन्हें कोई जानकारी है, न ही दिलचस्पी लेने की जरूरत दिखती है. मगर जब ये सब जानने की कोशिश की जाती है, तो एक्टर के पीछे से सामने आता है सुनील शेट्टी नाम का एक एंटरप्रेन्योर, जो लगातार अपना बिजनेस फैला रहा है.

सुनील शेट्टी ने 1992 में बलवान फिल्म से करियर शुरू किया था. जब वह इंडस्ट्री में आए थे, कोई भी उनके साथ काम नहीं करना चाहता था. मगर दिव्या भारती ने उन्हें अपने हीरो के तौर पर स्वीकार किया और फिल्म रिलीज हो गई, इसके बाद सुनील कई फिल्मों में आए और अपने अलग हटकर अभिनय के लिए सराहे भी जाते रहे. मगर वह सुपरस्टार नहीं बन पाए. वो जो बने, उसके बारे में जानकार आपको अब हैरानी हो सकती है.

मुंबई में सुनील शेट्टी का अच्छा-खासा रेस्तरां बिजनेस है. उनके दो रेस्तरां काफी पॉपुलर हैं. इनमें से एक है मिसचीफ डाइनिंग बार और क्लब H20. इसके पीछे की एक वजह ये भी हो सकती है कि असल में सुनील शेट्टी ने पढ़ाई भी होटल मैनेजमेंट की ही की थी.  खाना ही नहीं, कपड़ों के बिजनेस में भी सुनील शेट्टी आगे हैं. उनका एक क्लोदिंग ब्रैंड भी है. वह क्रिएटिव क्रॉसओवर नाम से बुटीक चलाते हैं. इसके अलावा वो वेलनेस सेंटर खोलने की भी प्लानिंग कर रहे थे. पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट के नाम से उनका एक प्रोडक्शन हाउस भी है. वह खेल भागमभाग औऱ रक्त जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं।  

  सुनील शेट्टी मुंबई हीरोज क्रिकेट टीम के कैप्टन भी हैं. सुनील शेट्टी के पास किक बॉक्सिंग में ब्लैक बेल्ट भी है. रिपोर्ट्स की मानें, तो सुनील शेट्टी अपने बिजनेस के जरिये ही सालाना एक अरब रुपये कमा लेते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...