Skip to main content

पूर्व मंत्री व सपा नेता योगेश प्रताप सिंह के सगे भाई और बहनोई की दर्दनाक मौत

उत्तरप्रदेश के गोंडा लखनऊ हाईवे पर जरवल रोड थाना क्षेत्र में मंगलवार को देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पूर्व मंत्री व सपा नेता योगेश प्रताप सिंह के सगे भाई और बहनोई की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों देर रात सफारी गाड़ी से लखनऊ से अपने गांव भंभुआ लौट रहे थे।
              हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में कोहराम मच गया है। बड़ी संख्या में लोग पूर्व मंत्री के आवास पहुंच रहे हैं। लखनऊ से वापस आते समय जरवल रोड के झुकिया वन बैरियर के पास एक डीसीएम से जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार मौके पर ही पूर्व मंत्री के भाई 36 वर्षीय सोमेश प्रताप सिंह उर्फ राहुल सिंह और बहनोई पीलीभीत निवासी 37 वर्षीय सुदीप सिंह चंदेल ने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर जैसे ही पूर्व मंत्री के परिवार को मिली कोहराम मच गया।
परिवार के लोग तुरन्त जरवल रोड पहुंचे। जरवल रोड पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया है। हादसे के बाद हाईवे पर आवागमन प्रभावित हो गया। इस हादसे में सफारी के परखच्चे उड़ गए। डीसीएम भी क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को टोचन कर रोड से हटवाया इसके बाद आवागमन सुचारु हो सका।
जरवलरोड के थानाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि सफारी गाड़ी में दो लोग ही सवार थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। डीसीएम चालक फरार हो गया है। सफारी का नम्बर यूपी 43 क्यू 9237 है। डीसीएम नम्बर यूपी 32 केएन 4757 है।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...