Skip to main content

गठबंधन की राजनीति भाजपा को इस बार करारी शिकस्त देगी-अखिलेश यादव

लखनऊ-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश राजनीति की दिशा बदलने का काम करता है। लोकसभा चुनाव में गठबंधन की राजनीति भाजपा को इस बार करारी शिकस्त देगी। भाजपा जाति-धर्म की बातें करके नफ़रत फैलाने में लगी है। वह असल मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिशों में है। लेकिन अब लोग भाजपा के वादों की सच्चाई जान गए हैं और फिर उसके बहकावे में नहीं आने वाले हैं। भाजपा राज में न तो किसान का कर्ज माफ हुआ, नहीं नौजवानों को नौकरी मिली। नोटबंदी-जीएसटी से व्यापार चैपट हुआ है। देश की सबसे बड़ी बैंक घाटे में चली गई है। मक्का, आलू के किसानों को न्यूनतम समर्थन नहीं मिला है। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के लिए 8 हजार करोड़ के पैकेज का एलान किया गया पर किसी भी किसान को एक पैसा नहीं मिला। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को दुःखदर्द देने वाली सरकार है। वह लोगों की तकलीफों को दूर नहीं कर सकती है। भाजपा द्वारा छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप देने की घोषणा चुनावी संकल्प पत्र में की गई थी जिसे भुला दिया गया है श्री यादव ने कहा कि आज रायबरेली में एम्स की शुरूआत हो रही है। इसके लिए समाजवादी सरकार में मुफ्त जमींन दी गई थी। गोरखपुर में भी समाजवादी सरकार में जमींन दी गई थी पर अभी तक वहां एम्स बनने की कोई ख़बर नहीं है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बिना ग्रामीण जीवन को संवारे देश-प्रदेश की तरक्की नहीं हो सकती है। गंगा माँ मैली की मैली है। गोमती की हालत बिगड़ी है। वरूणा और काली नदी की सफाई का काम ठप्प है। इनके बिना गंगा कैसे साफ होगी? श्री अखिलेश यादव ने कहा कि कानपुर में समाजवादी सरकार के समय मेट्रो रेल चलाने की योजना थी, भाजपा सरकार ने उसे रोक दिया। भाजपा का एजेण्डा समाज की एकता को तोड़ना और आपस में नफ़रत पैदा करना रहता है। कभी भी भाजपा का विकास से कोई लेना देना नहीं रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने इस बात पर जोर दिया कि जाति जनगणना से विभिन्न समाजों की स्थिति की जानकारी हो सकती है जिससे उनको उनका हक तथा सम्मान मिल सकता है। पिछड़ों का राग अलापने वाली भाजपा ने अभी 14 सौ पुलिस के जवानों को भर्ती से निकाल दिया। सात सौ शिक्षामित्र आत्महत्या कर चुके हैं। भाजपा की अब कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...