Skip to main content

विश्व भारती सामाजिक संस्था द्वारा राष्ट्रीय ध्वज लेकर दीपदान कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया


                                                     स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर
लखनऊ 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को आजादी दिलाने एवं रक्षार्थ अपने प्राणों की आहुति देने वाले देश के ज्ञात-अज्ञात अमर शहीदों की पुण्य स्मृति में शहीद स्मारक कैसरबाग पर विश्व भारती सामाजिक संस्था द्वारा दीपांजलि-श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर एस. हलवासिया, बलरामपुर हास्पिटल निदेशक डा0 राजीव लोचन, कार्यक्रम संयोजक मोहित रावत जुगनू एवं मीडिया प्रमुख अवधेश गुप्ता छोटू सहित शहर के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों द्वारा शहीद स्तम्भ पर दीप प्रज्जवलन एवं श्रद्धांजलि के पश्चात दीपदान कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये गए।  
संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष एवं संयोजक मोहित रावत जुगनू ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य भावी पीढ़ी को हमारी स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्षों और बलिदानों से अवगत कराना है। विश्व-भारती सामाजिक संस्था लखनऊ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में एक सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया तथा बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया। सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी के जरिये ज्ञानवृद्धि के साथ-साथ इनाम पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस खुशी में उनके अभिभावक भी साथ रहे उन्होनें ने भी प्रश्नोत्तरी में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम में अवधेश गुप्ता छोटू, नीलम तिवारी, पुष्पा सिंह चैहान, सरिता शुक्ला, ममता श्रीवास्तव, सफदर समीर नकवी, अनिल सिंह, मनीष गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, चन्दन रावत, तरू कान्थरा, सरफराज नवाज, रवि कुमार, रेहान खान, मनु तिवारी, अनूप, सचिन, सहित शहर के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों द्वारा शहीद स्तम्भ पर दीप प्रज्जवलन एवं श्रद्धांजलि के पश्चात गोमती में दीपदान कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम के अन्त में संस्था के सदस्यों विजयन्त कुमार, विकास चैरसिया, शेखर राजपूत, रविकर मिश्रा, दुर्गेश गुप्ता तथा सूरज द्वारा प्रश्नोत्तरी के विजेता बच्चों और महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया ।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...