Skip to main content

'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य' योजना का पायलट आरम्भ 4 सितम्बर को बलरामपुर अस्पतालकिया जाएगा- सिद्धार्थ नाथ सिंह

मंडल मुख्यालयों एवं जिला स्तर के राजकीय चिकित्सालयों में आयुष्मान भारत योजना 13 सितम्बर तक पायलट बेसिस पर चलाई जाएगी 
लखनऊ. माननीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी ने 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य' योजना की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश द्वारा किये जा रहे कार्य की सराहना की है।  प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि डाटा कलेक्शन और इम्प्लीमेंटेशन सपोर्ट यूनिट का समय पर चयन करने में उत्तर प्रदेश ने अन्य राज्यों से बेहतर काम किया है। उन्होंने देश भर में भारतीय जन औषधि योजना को उत्तर प्रदेश मॉडल पर लागू करने के लिए भी कहा है।
उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह जी ने शुक्रवार को स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ इंश्योरेंस (साची) में अधिकारियों के साथ आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य' को धरातल पर उतारने के लिए प्रदेश में चयनित अस्पतालों को प्रक्रिया के तहत जोड़ा जा रहा है। श्री सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर प्रदेश सरकार पहले से जागरूक है, इसलिए इस योजना को लागू करने में किसी तरह की कठिनाई नहीं होगी। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना लागू होने से प्रदेश के गरीब व जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य की चिंता में अब अपनी जमीन या खेत-खलिहान न तो बेचना पड़ेगा और न ही गिरवी रखने की नौबत आएगी।
स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंह ने बताया कि 4 सितम्बर को लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल से 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य' योजना का पायलट आरम्भ किया जाएगा, जो एक सप्ताह तक समस्त मंडल मुख्यालयों के एक सार्वजनिक अस्पताल तथा 13 सितम्बर तक प्रदेश के सभी राजकीय चिकित्सालयों में भी पायलट बेसिस पर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पायलट बेसिस पर काम करने के दौरान डॉक्टर्स की भी ट्रेनिंग हो जाएगी और मरीजों तक आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे पहुंचाया जाए, इस प्रक्रिया को भी अच्छी तरह से समझा जा सकेगा। श्री सिंह ने कहा कि इस दौरान योजना से जुड़ी हुई कमियों का आंकलन कर उनका निवारण भी किया जाएगा ताकि 25 सितम्बर को आयुष्मान भारत योजना को पूर्ण क्षमता के साथ गरीबों के हित के लिए लांच किया जा सके।
श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि मरीजों की मदद के लिए पैनल में शामिल प्रत्येक चिकित्सा सुविधा प्रदाता संस्थान में 'आरोग्य मित्र' प्रतिनियुक्त किए जाएंगे जो लाभार्थियों की पहचान की पुष्टि, शिकायतों का समाधान आदि की जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों के लिए आरोग्य मित्रों का चयन किया जा चुका है।
श्री सिंह ने बताया कि अभी तक उत्तर प्रदेश में 107 सरकारी अस्पतालों में जन औषधि केंद्र खोले जा चुके हैं। इन औषधि केन्द्रों का सबसे ज्यादा लाभ गरीब और मध्यम परिवार के लोगों को हो रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के अंतर्गत प्रदेश के 1 करोड़ 18 लाख परिवार का डाटा अपलोड हो चुका है। आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश के 6 करोड़ लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...