Skip to main content

धूमधाम से निकली 251 महिलाओं की भव्य मंगल कलश यात्रा

लखनऊ। ‘नाचो गाओ खुशी मनाओं झूमो रे सब आज दादी आई है’ जैसे भजनों की बीच जब 251 महिलाओं की भव्य मंगल कलश यात्रा निकली तो हर कोई भक्ति के रंग रंग गया। जिधर गुजरी शोभा यात्रा उधर झुनझुन वाली दादी की जय जयकार रही। यह नजारा था श्री दादी जी परिवार मंगल समिति की ओर से दो दिवसीय झूला उत्सव आयोजन का। आयोजन के पहले दिन मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा समिति के सरंक्षक भारत भूषण गुप्ता, अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महामंत्री आशुतोष तुलस्यान की अगुवाई में ढलाईघर डालीगंज स्थित श्री भोलेश्वर महादेव मन्दिर से शाम 6 बजे प्रारम्भ हुई। कलश यात्रा डालीगंज चैराहा, नजीरगंज चैराहा, शंकरनगर, आठ नम्बर चैराहा होते हुये उत्सव स्थल माधव सभागार निरालानगर में समाप्त हुई। यात्रा में 251 महिलायें मंगल कलश लिए दादी के नाम का संकीर्तन व जयकारे लगाते हुये चल रही थी। राजधानी की भजन गायिका मंजू यादव और पवन मिश्रा दादी के सुन्दर सुन्दर भजनों की बारिश कर माहौल भक्ति से सराबोर हो रहा था। मंजू यादव ने जब ‘‘आई सावन की अजब बहार झूले मैया राणी सती’’ और ‘‘आज म्हारै आंगनिये में दादी जी पधारयां’’ सुनाया तो हर कोई झूमने पर मजबूर हो गया। कलश लेकर चल रही सैकड़ों महिलाओं के बच बीच जाकर मंजू ने जब यह भजन ‘‘आओ-आओ दादी आओ आयो तीजारो त्यौहार, करा सिंधारा थारा-थारी खूब करा मनुहार’’ गाया तो सभी भावविभोर हो गये। कलश यात्रा में यात्रा में श्री राणी सती जी का रथ आकर्षण का केन्द्र बना रहा। यात्रा में महिलाओं में द्रोपदी तुलस्यान, जमुना तुलस्यान, अंजू गुप्ता, प्रतिमा अग्रवाल, ऊषा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, रुचि तुलस्यान, चित्रा तुलस्यान, नीतू अग्रवाल, शशि अग्रवाल, ज्योति तुलस्यान, श्वेता तुलस्यान, मीनू अग्रवाल, माया अग्रवाल, खूशबू तुलस्यान मौजूद रही। यात्रा का रास्ते में करीब दो दर्जन स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। समिति के अनिल अग्रवाल, सुनील तुलस्यान ने बताया कि उत्सव के दूसरे दिन 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे श्री नारायणी चरित मानस पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। पाठ को कानपुर के पाठ वाचक श्री के0के0 तुलस्यान सम्पन्न करायेंगे। दोपहर 1 बजे 31 परिवारों द्वारा सवामणी भोग दादी को अर्पित किया जायेगा। शाम 7 बजे चुनरी उत्सव और रात्रि 9 बजे 108 परिवारों द्वारा छप्पन भोग लगेगा। सरंक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि उत्सव में नृत्य नाटिका का मंचन और भजन संध्या का आयोजन भी होगा। 15 अगस्त को शाम 6 बजे कोलकाता के श्री संजय शर्मा की टीम द्वारा दादी जी के जीवन चरित पर आधारित नृत्य नाटिका ‘‘महिमा दादी की’’ का मंचन होगा। इसके अलावा मंजू यादव और पवन मिश्रा अपने सुन्दर भजनों से लोगों को रिझायेंगे। सरंक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि जो महिलाएं कलश उठायेंगी उनमें से लकी ड्रा द्वारा 1 महिला को श्री दादी मां का चांदी का विग्रह भेंट स्वरुप प्रदान किया जायेगा। इसके साथ ही चुनरी उत्सव में जो भी परिवार श्री दादी मां को चुनरी चढ़ायेंगे उनमें से किसी एक परिवार को लकी ड्रा द्वारा श्री दादी मां की भारी चुनरी भेंट स्वरुप प्रदान की जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...