लखनऊ -सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वर्णकार महासंघ के अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश अब अपराध का प्रदेश बन गया है। भाजपा राज में हत्या, लूट, डकैती,व्यापारियों का शोषण अपहरण की घटनाएं रोजमर्रा की आम बात हो गई हैं। अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं और कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है। दिन दहाड़े हो रही घटनाओं पर नियंत्रण में शासन-प्रशासन पूरी तरह कमजोर और अक्षम साबित हो गया है। राज्यपाल महोदय अक्सर कहते हैं कि कानून-व्यवस्था में सुधार की जरूरत हैं परन्तु अब सुधार की जगह राजभवन के निकट ही लूट और हत्या की वारदातें होने लगी हैं।
आज राजभवन के निकट एक कैश वैन से
20 लाख रूपए लूट लिए गए। उसके ड्राईवर को गोली मार दी गई। समय पर एम्बूलेंस
न पहुंचने के कारण उसकी मौत हो गयी। उसका दूसरा सहयोगी बुरी तरह घायल हो
गया एम्बुलेन्स की बदहाल व्यवस्था के कारण उसको ऑटो में अस्पताल ले जाया
गया। जिस क्षेत्र में घटना हुई वहां आस-पास कई कार्यालय हैं और लोग
आते-जाते रहते है। यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पूर्व भी कई लूट हो चुकी
हैं और हत्याएं भी हो चुकी है। फिर भी कोई सबक नहीं सीखा गया। चेन लूट तो
रोज की बात है।
समाजवादी पार्टी के सरकार
में भी अपराध पर नियंत्रण नही हो पाया था श्रवण साहू पिता और पुत्र चर्चित
हत्या कांड रहा रिट्ज कांटिनेंटल के मालिक ब्रह्मशंकर खन्ना की हत्या अमित
क्राकरी की और उसके नौकर की हत्या और तो और डालीगंज में 3 लोगो की हत्या
करके 50 लाख की एटीएम लूट लिया गया लखनऊ के चौक लालन काण्ड,मथुरा स्वर्णकार
व्यापारी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और 12 करोड़ की लूट को अंजाम
दिया ऐसे ही वाराणसी में कोतवाली के बगल हुयी 10 करोड़ की लूट मेरठ,
गाजियाबाद,कानपूर,सहारन पुर,सीतापुर,गोंडा ऐसे पुरे प्रदेश से सैकड़ो काण्ड
हुआ और आज तक खुलाशा नही हो पाया लूट अपराध नियंत्रण के लिए यूपी 100 डायल
पुलिस व्यवस्था की गई थी जो बदहाली में है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090
सेवा थी उसे भी निष्क्रिय कर दिया गया। और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
के बंगले के बगल में 14 साल की छात्रा को मारकर फेक दिया गया जो की कभी न
खुला है और अब तो लगता है खुलेगा भी नही फलतः अब तो शोहदों के डर से कितनी
ही छात्राओं ने स्कूल- कालेज जाना छोड़ दिया है। कुछ ने तो लोक लाज के चलते
आत्महत्या तक कर ली।
बढ़ते अपराधों के चलते प्रदेश
में कौन निवेश करने या उद्योग लगाने का इरादा करेगा। भाजपा ने प्रदेश के
विकास को अवरूद्ध कर दिया है और अपराधों के विकास में निवेश करना शुरू कर
दिया है। जनता नया विकल्प तलाश रही है जिस दिन बीजेपी,सपा,बसपा से अलग हटके
विकल्प मिल जायेगा जनता उसी को चुन लेगी।

Comments
Post a Comment