Skip to main content

प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान को दिया करारा झटका

प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान को करारा झटका दिया है। सीधे ईगो पर चोट पहुंचाई है। सलमान खान की फिल्म कोई हीरोइन छोड़ दे, सलमान को यह बात कैसे मंजूर हो सकती है। प्रियंका ने 'भारत' में काम करने से इनकार कर दिया। ऐन मौके पर इस बड़े बजट की फिल्म को छोड़ दिया। अगस्त से उनकी शूटिंग शुरू होने वाली थी, लेकिन बॉयफ्रेंड निक से अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की सोच रही प्रियंका को अब कुछ सूझ नहीं रहा है। सगाई की तो चर्चा है ही। संभव है कि जल्दी शादी हो जाए। ऐसे में 'भारत' जैसी फिल्म के लिए वक्त बचता कहां है? इस फिल्म के लिए प्रियंका को कई लुक अपनाने होंगे और लंबे समय तक शूटिंग चलेगी। ऐसे में रोमांस के लिए प्रियंका वक्त कहा से लाएगी। 
 लिहाजा उन्होंने 'भारत' को बाय-बाय कह दिया और सलमान को करारा झटका दे दिया।

सलमान खान का कड़ा फैसला, अब इस हीरोइन के साथ कभी फिल्म नहीं करूंगा।  
 

  प्रियंका से सलमान वैसे ही नाराज चल रहे थे। कुछ फिल्में वर्षों पहले प्रियंका के साथ उन्होंने की थी। इसके बाद एक फिल्म उन्होंने प्रियंका को ऑफर की जिसे यह कह कर प्रियंका ने ठुकरा दिया कि उनके पास डेट्स नहीं है। जबकि हकीकत यह थी कि प्रियंका को रोल पसंद नहीं आया। अब सलमान को कोई ना कहे यह उन्हें मंजूर नहीं। बस उन्होंने प्रियंका के साथ काम करना बंद।  

'भारत' एक बड़ी फिल्म है इसलिए अली एक ऐसी हीरोइन चाहते थे जिसका देश के साथ विदेश में भी नाम हो, लिहाजा प्रियंका को वे फिल्म में लेना चाहते थे। 

भारत' फिल्म के लिए जब हीरोइन की तलाश शुरू हुई तो निर्देशक अली अब्बास ज़फर को प्रियंका का नाम सूझा। दोनों साथ में 'गुंडे' नामक फिल्म कर चुके हैं। वे जानते थे कि प्रियंका से सलमान नाराज चल रहे हैं, लेकिन उन्होंने सलमान को प्रियंका के नाम के लिए राजी कर लिया। अब प्रियंका ने शूटिंग शुरू होने के ऐन वक्त पहले फिल्म छोड़ कर सलमान को करारा झटका दे दिया। यह फिल्म सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं। अब किसी नामी हीरोइन को राजी करना, उसकी डेट्स मैच करना मुश्किल काम है। अतुल तो नाराज हो गए हैं और उन्होंने प्रियंका के इस कदम को अनप्रोफेशनल कहा है।

 प्रियंका के लिए यह कदम उठाना बहुत मुश्किल था
 सूत्रों के अनुसार सलमान खान भी प्रियंका से नाराज हो गए हैं। पहले तो वे प्रियंका के साथ फिल्म करने के लिए राजी नहीं थे। बड़ी मुश्किल से माने तो अब प्रियंका ने फिल्म छोड़ दी। सलमान ने अब फैसला ले लिया है कि भविष्य में वे कभी भी प्रियंका चोपड़ा नाम की हीरोइन के साथ काम नहीं करेंगे।
प्रियंका से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उन्हें भी 'भारत' छोड़ने का बुरा लगा, लेकिन उन्होंने शूटिंग शुरू होने के पहले ही निर्माता को इस बारे में बता दिया ताकि उसे ज्यादा नुकसान न हो। प्रियंका ने जब यह फिल्म साइन की थी तब उनका सगाई या शादी का कोई इरादा नहीं था। पिछले कुछ दिनों में स्थितियां तेजी से बदली और प्रियंका का मूड शादी करने का हो गया। वे दूसरी फिल्में भी कर रही हैं, लेकिन 'भारत' में बहुत ज्यादा समय उन्हें देना पड़ रहा था लिहाजा वे अलग हो गईं। प्रियंका से जुड़े सूत्र इस बात से भी इनकार करते हैं कि प्रियंका का रोल छोटा कर दिया था जिससे वे नाराज हो गईं और उन्होंने यह कड़ा कदम उठा लिया।
बात कुछ भी हो, लेकिन प्रियंका का कदम सही नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने 'भारत' की पूरी यूनिट के लिए मुश्किल खड़ी कर दी। सलमान से पंगा ले लिया और अब भविष्य में निर्माता उन्हें साइन करने के पहले कई बार सोचेंगे।

 

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...