सुल्तानपुर-थाना कोतवाली नगर बीती दिनांक 29.07.2018 की रात तीन बदमाशों द्वारा अवंतिका रेस्टोरेन्ट के मालिक आलोक आर्या को रेस्टोरेन्ट के अन्दर गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गये थे। इस घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 591/2018 धारा 307/427/504/506 भादंवि एवं 7 सीएलए एक्ट बनाम सौरभ सिंह उर्फ छोटू,रमन सिंह, सत्य प्रकाश के विरूद्ध पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। आज मिली सुचना के अनुसार कोतवाली नगर एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा टेढुई मोड़ के पास घेराबन्दी कर अभियुक्त सौरभ सिंह उर्फ छोटू सौरभ सिंह उर्फ छोटू निवासी उमरी थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर को घटना में प्रयुक्त 04 पहिया वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया गया। शेष नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है।
खबरें राष्ट्र हित की
Comments
Post a Comment