Skip to main content

व्यापारियों ने डी जी पी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा



लखनऊ- 31जुलाई व्यापारियों को सुरक्षा दे पुलिस प्रशासन संदीप बंसल प्रतापगढ़ व्यापारी हत्याकांड सुल्तानपुर में घायल व्यापारी के परिजनों के साथ  डी0जी0पी0 से मिला व्यापारी प्रतिनिधिमंडल सौंपा ज्ञापन   लखनऊ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल के नेतृत्व में   कोहडोर बाजार प्रतापगढ़ के व्यापारियों के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग और सुल्तानपुर में ताबड़तोड़ हो रही हत्याओं और परसों रात को  हुआ जानलेवा हमला हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग और व्यापारियों को पूरी सुरक्षा मिले इसको लेकर प्रदेश के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ0 पी0 सिंह जी से मिला।
                  संदीप बंसल ने डीजीपी को स्पष्ट कहा कि जब तक  व्यापारी  सुरक्षा प्रकोष्ठ की प्रत्येक जनपद स्तर पर नियमित बैठकर नहीं होंगी और इसको गंभीरता के साथ पुलिस प्रशासन लागू नहीं करेगा तब तक व्यापारियों की सुरक्षा होने वाली नहीं है इसलिए उन्होंने मांग की कि तत्काल डी0जी0पी0 को उत्तर प्रदेश पर एक "व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ" की बैठक बुलानी चाहिए जिस पर डी0जी0पी0 ने 7 अगस्त को पहली बैठक रखने का निर्देश दिया व्यापारियों के साथ आए दिन हो रही लूटपाट के लिए जिम्मेदार थानाध्यक्षों को भी यह  निर्देश जारी किया जाए कि व्यापारी कोई शिकायत या समस्या लेकर थाने पर आए तो प्राथमिकता के आधार पर उसकी सुनवाई हो और उस को सम्मान दिया जाए और इस में अगर कोई थानाध्यक्ष   दोषी पाया जाए तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए! इस प्रकार का भी निर्देश जारी किया जाए प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर दोनों जिलों के व्यापारियों के परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए और उनको भविष्य में इस प्रकार किसी घटना का सामना ना करना पड़े इसके लिए पुलिस प्रशासन को निरंतर तत्पर रहने की जरूरत है प्रतिनिधिमंडल में प्रतापगढ़ जिले के मृतक जायसवाल बंधुओं के ममेरे भाई राकेश गुप्ता सुल्तानपुर जिले के आलोक आर्य के पिताजी और उनके बड़े भाई आशीष आर्य अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री रिबन अग्रवाल, प्रदेश मंत्री हाफ़िज़ जलील अहमद सिद्दीकी, महामंत्री सुरेश छाब लानी, युवा मंत्री आकाश गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदम जैन, युवा अध्यक्ष जावेद  बेग ,महामंत्री रितेश मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बेमेल गठबंधन से अंधकार की ओर जा रहा विपक्ष - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

लखनऊ 07 जून 2018 , भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने दो दिवसीय मुरादाबाद एवं सम्भल जिलों में प्रवास के दौरान दूसरे दिन मुरादाबाद जिला एवं महानगर की समन्वय बैठक का मार्गदर्शन किया। डा. पाण्डेय ने कहा कि सपा-बसपा ने प्रदेश में पिछले 14 वर्ष तक राज किया है, अब विपक्ष मोदी जी की लोकप्रियता और उनके 4 वर्ष के जनकल्याणकारी कार्यो से घबराकर बेमेल गठबन्धन करके अपनी पार्टियों को अंधकार की ओर ले जा रहा हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जब बंगले खाली हुए तब सभी ने देखा की उनके बंगलों के सामने राजा-रानी के महल भी फेल है।  प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी, प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्षों सहित सभी कार्यकर्ता ग्राम चैपाल अभियान के तहत गांवों में प्रवास पर जा रह है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी निष्ठावान कार्यकर्ता है, आपने कई चुनाव पार्टी को जिताएं है, आप सभी कार्यकर्ता...

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
भारतीय सैनिकों पर हमला बरदाश्त नहीं करेगा चतुर्थ स्तम्भ : लखनऊ मीडिया सुकमा शहीदों की याद और भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिये पत्रकारों ने निकाला शांति और कैंडल मार्च  अशोक सिंह लखनऊ । शुक्रवार को राजधानी में एक अनोखा अन्दाज और रोष देखने में आया जब लखनऊ के मीडियाकर्मियों ने एक जुट हो कर भारतीय सैनिकों पर हो रहे हमलों का पुरजोर विरोध करते हुए सुकमा शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की । रोज दुनिया भर के प्रदर्शनों और मार्चों को कवर करने वाले पत्रकार स्वयं प्रदर्शन का हिस्सा बन गये । विभिन्न पत्रकार संघों, लखनऊ मीडिया के साथ मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरी महाराज तथा उम्मीद संस्था ने भी प्रदर्शन में भाग लिया । छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ पर हुए हमलें में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजली अर्पित करने और कश्मीर में आये दिनों भारतीय सैनिकों पर होने वाले हमलों के विरोध में राजधानी के पत्रकारों ने शुक्रवार को शांति तथा कैंडल मार्च का आयोजन किया । राजधानी के प्रेस क्लब पर बड़ी संख्या में पत्रकार एकत्र हुए और नक्सली हमलों की निन्दा पर प्रस्ताव पारित किया । प्रेस क्लब से हाथों मे...