Skip to main content

स्वास्थ्य मंत्री ने बाढ़ से प्रभावित जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए दिए निर्देश

पर्याप्त मात्रा में दवाइयों (जैसे- एंटी स्नेक वेनोम, क्लोरीन टेबलेट्स, ओआरएस, पेरासिटामोल, ब्लीचिंग पाउडर, एंटी रेबीज़ वैक्सीन आदि) की उपलब्धता सुनिश्चित हो
(अशोक सिंह, सुधीर वर्मा )

लखनऊ- 31जुलाई  प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री  सिद्धार्थ नाथ सिंह ने समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित 'बाढ़ चौकियों' पर कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर और लैंडलाइन नंबर सही ढंग से प्रदर्शित किया जाए. उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम नंबर्स का विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, जिससे इसकी जानकारी आम जनता को हो सके. श्री सिंह ने कहा की बारिश के दृष्टिगतअस्पतालों में साफ़-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें जिससे बाढ़ पीड़ितों को आवश्यकतानुसार 102 और 108 एम्बुलेंस की सेवा प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराई जा सके. साथ ही उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बाढ़ का पानी नहीं घुसना चाहिए. यदि पानी आ गया तो तत्काल उसकी निकासी का प्रबंध कराया जाए.

श्री सिंह आज योजना भवन में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए बाढ़ से प्रभावित जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे. उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्याप्त मात्रा में दवाइयों (जैसे- एंटी स्नेक वेनोम, क्लोरीन टेबलेट्स, ओआरएस, पेरासिटामोल, ब्लीचिंग पाउडर, एंटी रेबीज़ वैक्सीन आदि) की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए. साथ ही इंट्रा वेनस फ्लूइड दवाई की बिल्कुल भी कमी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समस्त रिपोर्ट शाम 4 बजे तक शासन को उपलब्ध कराएं, जिससे शासन स्तर से मानिटरिंग की जा सके. उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में विद्युत दुर्घटना न हो, इसके लिए उचित कदम उठाये जाएं. श्री सिंह ने कहा कि बाढ़ के कारण उत्पन्न होने वाली संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए सभी इंतज़ाम किया जाएं. साथ ही अन्य सम्बंधित विभागों से सामंजस्य स्थापित कर बाढ़ पीड़ितों को मूलभूत सुविधायें प्राथमिकता से उपलब्ध कराई जाएं.
आम जनता को कंट्रोल रूम के नम्बरों की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बाढ़ चौकियों पर तैनात किये गए कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्यरत रहें और अपने दायित्यों का निर्वहन पूरी इमानदारी एवं निष्ठा से करें. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार दवाइयों की उपलब्धता की स्टॉक पोजीशन की फिजिकल वेरिफिकेशन भी किया जाए. उन्होंने कहा कि बाढ़ से सम्बंधित पूरी व्यवस्था सिर्फ कागज़ पर ही नहीं बल्कि धरातल पर भी होनी चाहिए. इसमें किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सम्बंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के दौरान प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  प्रशांत त्रिवेदी, सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती वी. हेकाली झिमोमी, विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  जी.एस. नवीन, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  पद्माकर सिंह उपस्थित थे.

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...