राजधानी लखनऊ में राजभवन के पास भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर एक्सिस बैंक की वैन को लूट लिया। गोली लगने से गनमैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर राम सेवक व कस्टोडियन उमेश गोली के छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि यह वैन एक्सिस बैंक का कैश लेकर जा रही थी। राजभवन के पास कड़ी सुरक्षा के बीच हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। बंदरियाबाग इलाके में जिस जगह पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया उसके ठीक सामने कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक का आवास है।
वहां से थोड़ी ही दूरी पर मुख्यमंत्री आवास व राजभवन है। अति सुरक्षित माने जाने वाले इस इलाके में हुई इस वारदात ने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने करीब 18 लाख की लूट को अंजाम दिया है। गोली लगने से गनमैन इंद्रमोहन की मौत हो गई। गाड़ी एसआईपीएल सिक्यूरिटीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की थी।
दिनदहाड़े हुई घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीजीपी ओ पी सिंह व एडीजी लॉ एंड आर्डर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और तुरंत निर्देश जारी कर दिए।
*- घटना की जांच के लिए एटीएफ को तैनात किया गया है।*
*- लखनऊ की 6 टीमों को घटना के अनावरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है*
*- बॉर्डर के सभी जनपदों को सघन चेकिंग व नाकाबंदी के निर्देश दिए गए हैं।*
*- पिछले 10 वर्षों में लूट की घटना (मुख्यतः कैश वैन लूट) में प्रकाश में आये अभियुक्तों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए हैं।*

Comments
Post a Comment