Skip to main content

कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पेंशन बचाओ मंच के आन्दोलन में रेलवे कर्मचारियों की होगी भागीदारी

लखनऊ- आॅल इण्डिया रेलवे मेन्स यूनियन के लाखों सदस्य कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पेंशन बचाओं मंच के आहवान पर 9 जुलाई से प्रस्तावित आन्दोलन में अपनी भागीदारी दर्ज करायेगें। इस आशय का एक परिपत्र आॅल इण्डिया रेलवे मेंन्स यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा द्वारा जारी किया गया है। 
आॅल इण्डिया रेलवे मेंन्स यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पेंशन बचाओं मंच का गठन एक जुलाई 2018 को किया गया है। मंच पेंशन बचाओं अभियान के तह्त 9 अगस्त से आन्दोलन पर जा रहा है। क्योकि यह मांग आॅल इण्डिया रेलवे मेन्स यूनियन की प्रमुख मांगों में हैं अतः कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पेंशन बचाओं मंच के इस आन्दोलन में शतप्रतिशत रेल कर्मचारी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराये। उन्होंने कहा कि भागीदारी की रिपोर्ट केंद्रीय कार्यालय को प्रतिदिन भेजी जाए। 
      महामंत्री नार्थ सेन्ट्रल मेन्स यूनिय, मण्डल मंत्री नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन,मण्डल मंत्री कारखाना मण्डल, मण्डल मंत्री लखनऊ मण्डल, मण्डल मंत्री ब्रिज मण्डल, महामंत्री नार्थ सेन्ट्रल मेन्स यूनियन इलाहाबाद को परिपत्र भेजा गया है। इस सम्बंध में मंच की तरफ से जानकारी देते हुए हरिकिशोर तिवारी ने बताया कि सेन्ट्रल के कई अन्य कर्मचारी और अधिकारी एसोसिएशन और संगठन इस पुरानी पेंशन आन्दोलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए परिपत्र जारी कर रहे है। उन्होंने बताया कि कल 31 जुलाई से 9 अगस्त से होने वाले आन्दोलन की तैयारी का जायजा लेने तीन टीमें प्रदेश के मण्डलों को रवाना हो रही है। मण्डलीय समीक्षा के लिए तैयार ‘‘ए’’ टीम में डा. दिनेश चन्द्र शर्मा अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, इं. हरिकिशोर तिवारी अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, आईएन त्रिपाठी महामंत्री लैब टेक्निशियन एसोसिएशन, जी.एन. सिंह महासचिव उ.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, एस.पी. सिंह पूर्व अध्यक्ष कोषागार कर्मचारी संघ, राधारामण मिश्रा अध्यक्ष कृषि अधीनस्थ सेवा संघ, विवेक यादव अध्यक्ष यूपी एजु. मिनि.आफीसर्स एसो. और डी.एस.दीक्षित महामंत्री श्रम विभाग कर्मचारी संघ शामिल है। ‘‘ए’’ टीम 21 जुलाई को सहारनपुर, एक अगस्त मेरठ, दो अगस्त मुरादाबाद, तीन अगस्त बरेली, चार अगस्त आगरा, छह अगस्त अलीगढ़, सात अगस्त झाॅसी और आठ अगस्त कानपुर की मण्डल की समीक्षा करेगें। ‘‘बी’’ टीम में शिवबरन सिंह यादव महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,संजय सिंह महामंत्री  उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ,इं. दिवाकर राय कार्यकारी अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर्स संध लोक निर्माण विभाग,हेमन्त श्रीवास्तव महामंत्री कोषागार कर्मचारी संघ, अविनाशचन्द्र श्रीवास्तव अध्यक्ष अधीनस्थ उद्यान सेवा संघ, गंगेश शुक्ला अध्यक्ष ग्राम्य विकास अधिकारी एसो. शामिल है। ‘‘बी’’ टीम 31 जुलाई गोण्डा,और फैजाबाद,एक अगस्त बस्ती और गोरखपुर, दो अगस्त आजमगढ़, तीन अगस्त वाराणसी, चार अगस्त मिर्जापुर,छह अगस्त इलाहाबाद और सात अगस्त  बांदा का मण्डलीय भ्रमण करेगी। ‘‘सी’’ टीम में संजीव कुमार संगठन मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद , सूरज सिंह मण्डल अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद लखनऊ,बी.एस. डोलिया जिलाध्यक्ष राज् कर्मचारी संयुक्त परिषद और सुभाष चन्द्र तिवारी महामंत्री खाद्य प्रसंस्करण तकनीकी कर्मचारी संघ शामिल है। ‘‘सी’’ टीम 31 जुलाई को लखनऊ, और सीतापुर, एक अगस्त लखीमपुर खीरी, दो अगस्त हरदोई, तीन को उन्नाव और चार अगस्त को रायबरेली का दौरा कर समीक्षा करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...