Skip to main content

भाजपा अनुसूचित मोर्चा का 2019 की ऐतिहासिक विजय में होगा महत्वपूर्ण योगदान - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक में आगामी कार्यक्रमों का खाका खींचा गया
 लखनऊ- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की बैठक का प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मार्गदर्शन किया। डा0 पाण्डेय ने कहा कि पं0 दीन दयाल उपाध्यक्ष की अंत्योदय सोच के आधार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी अनुसूचित, पिछड़े, वंचित शोषित, गरीब, किसान, नौजवान के विकास के लिए काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि 2019 की ऐतिहासिक विजय की इबारत लिखने में अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण योगदान होगा। अनुसूचित मोर्चा जिला स्तर पर अभिनंदन समारोह, जिलास्तरीय कार्यशालाएं, बैठके और क्षेत्रीय स्तर पर सम्मेलनों का आयोजन करेगा। 28 जुलाई से 31 अगस्त तक सभी जिला मुख्यालयों में अभिनंदन समारोह प्रत्येक जिला मुख्यालय पर सम्पन्न होंगे।
भाजपा प्रदेश अनुसूचित मोर्चा की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार व योगी सरकार अनुसूचित वर्ग के सामाजिक व आर्थिक उन्नयन के साथ राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कर रही है।
राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित वर्ग के उत्थान के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी अनुसूचित वर्ग तक पहुंचाना है इसके साथ ही सामाजिक एकता को तोड़ने वाले षड़यन्त्रों से सचेत करने का काम भी अनुसूचित मोर्चे को ही करना होगा।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बैठक में कहा कि अनुसूचित मोर्चा द्वारा प्रत्येक जिले में 28 जुलाई से 31 अगस्त तक अभिनंदन समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिसमें अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया, राज्य अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के  अध्यक्ष बृजलाल, अनुसूचित जाति-जनजाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लालजी निर्मल, राज्यसभा सदस्य श्रीमती कांता कर्दम राज्यसभा सदस्य रामसकल, प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर एवं सदस्य सफाई कर्मचारी आयोग श्रीमती मंजू दिलेर का प्रत्येक जिला स्तर पर अनुसूचित मोर्चा द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। इसके साथ ही अनुसूचित मोर्चा जिला स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन भी करेगा, क्षेत्र स्तर पर अनुसूचित मोर्चा सम्मेलनों का आयोजन करेगा, जिले स्तर पर होने वाली बैठकों से संगठनात्मक रूप से मोर्चे को और अधिक सृदृढ़ता के लिए कार्य किया जाएगा।
बैठक में अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा कौशल किशोर, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग राम शंकर कठेरिया, प्रदेश महामंत्री व सदस्य विधान परिषद विद्यासागर सोनकर, प्रदेश महामंत्री व अनुसूचित मोर्चा प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ल, राज्यसभा सदस्य श्रीमती कांता कर्दम, प्रदेश सरकार के मंत्री रमापति शास्त्री, सुरेश पासी, मनोहर लाल ‘मन्नू कोरी’, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बृजलाल, सदस्य सफाई कर्मचारी आयोग श्रीमती मंजू दिलेर, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश महामंत्री अशोक वर्मा, शेषनाथ आचार्य, डीपी भारती तथा जुगल किशोर व ओम प्रकाश जी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...