Skip to main content

अवध क्षेत्र ने अपने अन्तर्गत आने वाले 13 जिलों में संत महात्माओं एवं आध्यात्मिक गुरूओं का सम्मान

 
लखनऊ 27 जुलाई 2018। भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र ने अपने अन्तर्गत आने वाले 13 जिलों में संत महात्माओं एवं आध्यात्मिक गुरूओं का सम्मान मंदिरों मठों व देव स्थानों पर जाकर किया। जिसमें पार्टी के क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, नगर निगमों के अध्यक्ष सम्मिलित हुए।  सब धरती कागद करू लेखनी सब बनराय, सात समुद्र की मसि करूं गुरू गुण लिखा न जाय, को चरितार्थ करते हुए अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने सभासद बब्लू मिश्रा व श्रवण नायक तथा महानगर उपाध्यक्ष अशोक तिवारी एवं पंजाबी एकाडमी के वाइस चेयरमैन सरदार इबाल सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ आलमबाग गुरूद्वारे के प्रमुख ग्रन्थी का सम्मान कर उनसे आशिर्वाद लिया। साथ ही ताल कटोरा रोड पर दुर्गा मंदिर, मौनी बाबा मंदिर में भी जाकर गुरूओं का सम्मान कर उनसे भी आशिर्वाद प्राप्त किया।
 अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री संगठन प्रद्युम्न कुमार व गुरू पूर्णिमा के संयोजक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह , महामंत्री नीरज ंिसह, उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा डाक्टर महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विक्रम सिंह सिकरवार, आदि कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान मंदिर के महन्त जी का सम्मान कर उनसे सम्मान प्राप्त किया। सह मीडिया प्रभारी सतवीर सिंह राजू ने बताया कि अवध क्षेत्र के सभी जिलों में लगभग 423 स्थानों पर गुरू पूर्णिमा के दिन गुरू पूजा के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।   
 

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...