Skip to main content

राजस्व निरीक्षक भी आन्दोलन की राह पर

 
लखनऊ, दिनांक 25.06.2018। राजस्व निरीक्षक संघ, उ0प्र0 जिला-शाखा लखनऊ की बैठक संयोजक श्री सुरेश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में यूनियन भवन कलेक्ट्रेट लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक में संघ की मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई, जनपद की समस्त तहसीलों से आये राजस्व निरीक्षकों ने तहसीलों में बैठने की व्यवस्था चैनमैनों की कमी परिवीक्षा नियमावली में संशोधन पदोन्नति के अधिक अवसर उपलब्ध कराने अप्रशिक्षित राजस्व निरीक्षकों को बिना प्रशिक्षण प्राप्त किये क्षेत्रीय कार्य न लेने अर्हकारी परीक्षा का प्राविधान समाप्त करने, सुरक्षा प्रदान करने जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
     बैठक में जनपद शाखा के गठन पर भी चर्चा की गई और सर्वसम्मति से दिनांक 13.07.2018 को जनपदीय शाखा का निर्वाचन सम्पन्न कराने का निर्णय लिया गया। संवर्गीय समस्याओं के निस्तारणार्थ एकजुट होने पर बल दिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि यदि मांगों पर यथास्तर कार्यवाही नहीं की गई, तो संघ को आन्दोलन हेतु बाध्य होना पड़ेगा। राजस्व निरीक्षकों को क्षेत्र तथा तहसील मुख्यालयों में क्षेत्रीय दबंगों द्वारा अकारण परेशान किया जाता है। जिला स्तर से इस सम्बन्ध में स्पष्ट दिशा निर्देश किये जाने की मांग की गई।
     बैठक मुख्य रुप से राकेश वाजपेई, पी0के0 दीक्षित श्रुति अवस्थी, रामजी यादव, जितेन्द्र सिंह, रामविलास वर्मा, रामनरेश त्रिपाठी, अनिल श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त किये, इस अवसर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ0प्र0 के महामंत्री शिवबरन ंिसंह यादव संगठन के महत्व व एकजुटता पर बल दिया तथा जनपद स्तरीय मांगों के निस्तारणार्थ नियमित बैठके करने तथा तहसीलों का भ्रमण कर सदस्यों संगठन के प्रति जागरूकता पर बल दिया।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...