Skip to main content

MY NATION NEWS सीतापुर -अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश सात मोटरसाइकिल बरामद

जनपद सीतापुर में बढती वाहन चोरी व लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक सीतापुर द्वारा थाना बिसवां की पुलिस टीम को निर्देशित कर श्री  मधुबन सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पर्यवेक्षण में श्री तौकीर अहमद खान, क्षेत्राधिकारी बिसवां व प्रभारी निरीक्षक बिसवां के नेतृत्व में लगाया गया । बिसवां पुलिस टीम द्वारा जनपद सीतापुर में पूर्व में वाहन चोरी व लूट की घटनाओं में जेल गये अपराधियों के विषय में अभिसूचना संकलन किया गया एवं उनकी गतिविधियों के माध्यम से निगरानी भी की गई । अभियान के इस क्रम में दिनांक 20.05.18 को पुलिस टीम को महत्वपुर्ण सफलता मिली । मुखविर खास की सूचना के आधार पर थाना बिसवां क्षेत्र में शाहपुर तिराहा वह्द ग्राम शाहपुर पर 02 नफर शातिर बदमाशों की गिरफ्तारी हुई जिनके कब्जे से चोरी हुए 07 अदद वाहन बरामद हुए। पूछताछ मे अभि0 साजिद ने बताया कि वह वाहन मैकेनिक का काम करता है अभि0 मो0 नसीम व अभि0 शमी जनपद लखनऊ, सीतापुर व अन्य जनपद से बाइक चोरी व लूट कर लाते है और हम लोग उसका न0प्लेट बदलकर गाडी का कुछ पार्ट को बदलकर बेच देते है ।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...