Skip to main content

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की रिकॉर्ड तोड़ कीमतों के बीच मोदी कैबिनेट ने बुधवार को महंगाई पर लगाम लगाने के लिए घंटों बैठकर माथापच्ची की। हालांकि, उम्मीद की जा रही थी कि सरकार आज शाम तक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी पेट्रोल की कीमतों को कम करने का ऐलान कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, आम आदमी के लिए राहत के साथ बड़ी खुशखबरी भी है।
दरअसल, कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संकेत दिए हैं कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर सरकार बड़ी राहत देने के लिए तैयार है, बस एक-दो दिन का आपको इंतजार और करना होगा। आपको बता दें कि पिछले दिनों पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से लेकर तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली भी पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की वकालत कर चुके हैं। ऐसे में ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार एक या दो दिन में पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने का ऐलान कर सकती है। ये संकेत तब और स्पष्ट होते हुए दिखे जब रविशंकर ने कहा कि सरकार बड़ा फैसला लेने वाली है, जिससे आम आदमी को बड़ी राहत मिल जाएगी। मंत्री ने कहा कि सरकार दूर की सोच रही है ताकि असर तुरंत दिखे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले टैक्स से आने वाला पैसा देश के विकास में ही लगता है। इस पैसे से सड़क और हाईवे बनते हैं। गौरतलब है कि कर्नाटक चुनाव के खत्‍म होने के बाद से ही पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस मामले पर विपक्ष भी सरकार को घेरने में जुटा है। इस वजह से सरकार लगातार बैकफुट पर नजर आ रही है। आज हो रही कैबिनेट मीटिंग में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर फैसला लिया जा सकता है। बुधवार को पेट्रोल की कीमतों में 30 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, डीजल की बात करें, तो इसमें 26 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इंडियन ऑयल कंपनी के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 77.17 रुपये का मिल रहा है।
वहीं, मुंबई की बात करें तो यहां आपको 84.99 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं। अन्य मेट्रो शहरों की बात करें, तो कोलकाता में 79.83 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है। चेन्नई में इसके लिए आपको 80.11 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। डीजल भी रिकॉर्ड स्तर पर बना हुआ है। दिल्ली में एक लीटर डीजल 68.34 रुपये पर पहुंच गया है। मुंबई में यह 72.76 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। कोलकाता में 70.89 और चेन्नई में इसके लिए आपको 72.14 रुपये प्रति लीटर चुकाना पड़ रहा है। इस बीच इंडियन ऑयल कारपोरेशन के अधिकारी कच्चा तेल निर्यात करने वाले ओपेक देशों से भी बात कर रहे हैं ताकि पेट्रोल और डीजल के भाव कम किए जा सकें।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...