Skip to main content

मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे योगी, डा. महेन्द्र व मंत्री


लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार 26 मई को 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी। इन चार वर्ष में मोदी सरकार की उपलब्धियों को उप्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय पार्टी मुख्यालय पर उपलब्धियां रखेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सभी प्रदेश में संगठन को 26 मई को पत्रकार वार्ता के आयोजन का निर्देश दिया है। प्रदेश मुख्यालयों के साथ ही सभी जिला मुख्यालयों पर भी केन्द्र सरकार के 4 साल के उपलब्धियां एवं योजनाएं को जनता तक पहुंचाने के लिए संगठन के मंत्री व नेता 25 मई एवं 26 मई को प्रत्येक जिला केन्द्र में पत्रकार वार्ता आयोजित करेंगे। इसमें प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश महामंत्री और प्रदेश मंत्री लगाये गये हैं। अवध क्षेत्र में खुद लखनऊ महानगर में योगी व महेन्द्र नाथ पाण्डेय, रायबरेली में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सीतापुर में प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, लखीमपुर में जेपीएस राठौर, हरदोई में अमरपाल मौर्य, अम्बेडकरनगर में सुरेश तिवारी क्षेत्रीय अध्यक्ष, बाराबंकी में मंत्री दारा सिंह चौहान, बलरापुर में दद्दन मिश्र व मानसिंह, बहराइच में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, गोण्डा में अक्षयवर लाल गौड, श्रावस्ती में राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिह उर्फ धुन्नी सिंह, फैजाबाद में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह व उन्नाव में प्रदेश मंत्री संतोष सिंह उपलब्धियों को रखेंगे। इसी तरह गोरखपुर में उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा के अलावा अन्य जिलों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी सिद्धार्थनगर के साथ ही अपने जिलो में सांसद, क्षेत्रीय पदाधिकारी पत्रकार वार्ता करेंगे। काशी क्षेत्र में वाराणसी महानगर में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, इलाहाबाद महानगर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उपलब्धियों को रखेंगे। इसके साथ ही प्रतापगढ़ में स्वाती सिंह व चंदौली में जय प्रकाश निषाद मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए लगाये गये हैं। इसी तरह कानपुर क्षेत्र, बृज क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र में भी पार्टी ने मंत्रियों व पदाधिकारियों को लगाया है। अकेले पश्चिमी यूपी में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के लिए एक केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा के साथ ही योगी सरकार में प्रवक्ता डा. सिद्धार्थनाथ सिंह से लेकर आधा दर्जन जिलों में मंत्रियों को लगाया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...