Skip to main content

कांग्रेसी हो जाए सावधान! पुड्डुचेरी में सरकार गिराने की तैयारी में -अमित शाह

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कर्नाटक में पार्टी की सरकार का गठन करने में विफल रहे हैं मगर उन्होंने अब पुड्डुचेरी में 2 साल पुरानी कांग्रेस सरकार को गिराने पर अपनी नजर टिका रखी है। वह जुलाई के शुरू में पुड्डुचेरी का दौरा करेंगे और इस बात को यकीनी बनाने के लिए जमीनी काम शुरू कर दिया है कि वी. नारायणसामी सरकार को गिराया जाए क्योंकि राज्य में उसके पास बहुत अल्प बहुमत है। 30 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 15 सदस्य हैं। द्रमुक के 2 विधायकों को उसका समर्थन है। भाजपा और इसके प्रमुख सहयोगियों के 16 सदस्य हैं। अगर पुड्डुचेरी सरकार गिर जाती है तो कांग्रेस पंजाब और कर्नाटक तक सिमट कर रह जाएगी।

मिजोरम में नवम्बर महीने में चुनाव होने हैं जहां भाजपा महसूस करती है कि वह कांग्रेस मुक्त पूर्वोत्तर बनाने के लिए कांग्रेस को सत्ता विहीन कर देगी। अमित शाह ने प्रमुख विपक्षी दल ए.आई.एन.आर.सी. के प्रधान एन. रंगास्वामी के साथ पिछले वीरवार को बातचीत की थी और इस बात को यकीनी बनाने के लिए तौर-तरीकों पर चर्चा की ताकि वहां गैर-कांग्रेस सरकार बनाई जाए। ए.आई.एन.आर.सी. के 8 विधायक हैं और उसे अन्नाद्रमुक के 4 तथा एक निर्दलीय सदस्य का समर्थन प्राप्त है। यद्यपि यह बहुमत के अंक से कम है मगर केन्द्रीय शासित क्षेत्र में राजनीतिक स्थिति उस समय बदल गई जब उपराज्यपाल किरण बेदी ने विधानसभा में 3 विधायकों को मनोनीत किया था जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए जिससे सदन में संयुक्त विपक्ष के सदस्यों की संख्या 16 हो गई है।नारायणसामी ने उनसे सलाह-मशविरा किए बिना 3 विधायकों का मनोनयन करने का विरोध किया था मगर सत्तारूढ़ सरकार को सूचित किए बिना ही राज निवास में उनको पद की शपथ दिला दी गई लेकिन स्पीकर ने इन तीनों मनोनीत सदस्यों को विधानसभा परिसर में प्रवेश करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया। इसके बावजूद तथ्य यह है कि मद्रास हाईकोर्ट ने उपराज्यपाल द्वारा उनके मनोनयन को वैध घोषित किए रखा। इन विधायकों ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है, फैसला कभी भी आ सकता है। इस पृष्ठभूमि में रंगास्वामी ने अमित शाह के साथ स्थिति पर चर्चा की। बताया जाता है कि रंगास्वामी से शाह ने कहा कि वह बहुमत प्राप्त करने के लिए तेजी से काम करें।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...