Skip to main content

प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पहले प्रेमी की कराई हत्या, प्रेमी सहित प्रेमिका गिरफ्तार


 (सीतापुर )थाना पिसावां  दिनांक 16/5/2018 को वादी  केदार पुत्र गंगाराम निवासी सेरवाडीह थाना पिसावां सीतापुर में सूचना अंकित कराई की उनके लड़के  भोगनाथ उम्र 25 वर्ष को दिनांक 13/05/2018 को सायं करीब 7-7.30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मोबाइल नंबर   9695971023,8175876467 पर फोन करके बुलाया गया और उसकी हत्या कर लाश को झाड़ियों में छुपा दिया। इस सूचना पर मु0अ0सं0 131/2018धारा 302/201 भा.द.सा.
बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
उपरोक्त संशनीय खेज व महत्वपूर्ण घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक श्री आनन्द कुलकर्णी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री महेन्द्र प्रताप  चौहान के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मिश्रित श्री अभय प्रताप मल्ल के नेतृत्व में थानाध्यक्ष पिसावां श्री दिनेश सिंह को टीम का गठन कर लगाया गया परिणामस्वरूप सर्विलांस सेल से प्राप्त तकनीकी सहयोग एवं अन्य अथक प्रयास से आज अभियुक्त 1. अनश खान पुत्र नवी अहमद निवासी कस्बा गोपामऊ थाना टड़ियांवा जिला हरदोई एवं 2. अभियुक्ता कुमारी बिट्टू पुत्री भगौती लुहार निवासी सेरवाडीह थाना पिसावां को गिरफ्तार कर अभियुक्त अनश के कब्जे से घटना कारित करने हेतु प्रयोग किये गये मोबइल फोन को बरामद किया गया अभि0 अनश ने पूछताछ के दौरान बताया कि हमारे सम्बन्ध बिट्टू उपरोक्त से करीब 5-6 माह पूर्व से है। बिट्टू ने मुझसे फोन करके कहा कि मेरी शादी 29 जून को है और भोगनाथ जो मेरा पहले कभी दोस्त था उसके  पास मेरी गन्दी फोटो है जिसे वह बार-बार सार्वजनिक करने की धमकी देता है अगर इसने फोटो को सब को दिखा दिया तो हमारी बड़ी बदनामी होगी तुम इसे मेरे रास्ते से हटा दो जो कहोगे करूंगी। बिट्टू के कहने से मैने दिनांक 13/05/18 की शाम अपने मोबाइल से भोगनाथ को गाँव के उत्तर डीह बाबा के स्थान पर मिलने को कहा चूंकि भोगनाथ से मेरी भी बात-चीत होती थी जिसके कारण वह मेरे बुलाने से आ गया और मैने अपने अन्य साथियों के साथ डीह कबीरा बाबा के जंगल में भोगनाथ की गमछे से गला कसकर हत्या कर दी यह घटना मैने अपनी प्रेमिका बिट्टू  के कहने व उकसाने पर की है।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...