Skip to main content

MY NATION NEWS निवारण सेवा संस्थान द्वारा राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर स्थित HAL स्कूल में चलायी जा रही बालिका तथा कन्या सुरक्षा मुहीम

लखनऊ-निवारण सेवा संस्थान द्वारा राजधानी लखनऊ में चलायी जा रही बालिका तथा कन्या सुरक्षा मुहीम में आज संस्था ने इंदिरानगर स्थित HAL स्कूल का रुख किया तथा बालिकाओं एवं कन्याओं को उनके प्रति होने वाले अपराध, अपराध से बचाव, सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श आदि की जानकारी दी |
संस्था संस्थापक वरुण* का कहना है की यह हमारा दृढ़ विश्वास है की जागरूकता एवं शिक्षा से बहुत सी घटनाये रोकी जा सकती है | इसी के तहत हम निरंतर इस अभियान को चला रहे है जिसमे अब तक करीब 1800 से 2000 बालिकाओं को जागरूक किया जा चुका है | कार्यक्रम संचालिका डॉ. कोमल भार्गव ने बताया की स्कूल में मौजूद प्राइमरी से कक्षा 8 तक की बालिकाओं को उनके विरूद्ध घटित होने वाले विभिन्न अपराधों तथा उससे बचाव के विषय में बताया गया जहाँ प्राइमरी की बालिकाओं को सुरक्षित असुरक्षित स्पर्श के विषय में बताया वही बड़े बच्चों को चाइल्ड लाइन पोक्सो एक्ट समेत प्राथमिक सावधानियों के विषय में बताया गया | कार्यक्रम में बच्चों ने भरपूर रूचि दिखते हुए प्रण किया की अब वो अपराध पर चुप्पी नहीं साधेगी तथा किसी भी ऐसे घटना को अपने माता पिता शिक्षकों तक पहुचायेंगी |
कार्यक्रम में निवारण की तरफ से कोमल भमरा, श्रेष्ठा, प्रियंका, विनीता, प्रीती वर्मा, हर्षिता, अस्मिता ने  भागदारी की वही स्कूल प्रशासन की तरफ से कैप्टेन किरण मिश्रा, प्रधानाचार्या, मैनेजर सचिन गोयल, अधिकारी राम उजागर, श्रीनिवास तिवारी तथा भरती सारस्वत* उपस्थित रहे |

Comments

Popular posts from this blog

बेमेल गठबंधन से अंधकार की ओर जा रहा विपक्ष - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

लखनऊ 07 जून 2018 , भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने दो दिवसीय मुरादाबाद एवं सम्भल जिलों में प्रवास के दौरान दूसरे दिन मुरादाबाद जिला एवं महानगर की समन्वय बैठक का मार्गदर्शन किया। डा. पाण्डेय ने कहा कि सपा-बसपा ने प्रदेश में पिछले 14 वर्ष तक राज किया है, अब विपक्ष मोदी जी की लोकप्रियता और उनके 4 वर्ष के जनकल्याणकारी कार्यो से घबराकर बेमेल गठबन्धन करके अपनी पार्टियों को अंधकार की ओर ले जा रहा हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जब बंगले खाली हुए तब सभी ने देखा की उनके बंगलों के सामने राजा-रानी के महल भी फेल है।  प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी, प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्षों सहित सभी कार्यकर्ता ग्राम चैपाल अभियान के तहत गांवों में प्रवास पर जा रह है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी निष्ठावान कार्यकर्ता है, आपने कई चुनाव पार्टी को जिताएं है, आप सभी कार्यकर्ता...

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...

SC ST एक्ट के विरोध में उतरे सामाजिक संगठन

फैजाबाद - देश के समस्त राष्ट्रवादी संगठनों के बैनर तले आयोजित फैजाबाद प्रेस क्लब की विचार गोष्ठी में आए विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने एससी एसटी एक्ट व प्रमोशन में आरक्षण का विरोध करते हुए आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग दोहराते हुए उसका प्रस्ताव पास किया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता चाणक्य परिषद के संरक्षक पंडित कृपानिधान तिवारी व संचालन सामाजिक कार्यकर्ता संजय महिंद्रा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर एच बी सिंह रहें। आगामी 19 अगस्त को सभी राष्ट्रवादी संगठनों द्वारा कानून का स्वरुप ले चुके एस सी एस टी एक्ट के विरोध में जिले में एक बड़ा मार्च निकालने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया जिसमें 10 हजार लोगों को भाग लेने की रणनीति तैयार की गई । गोष्ठी में प्रमुख रूप से धर्म सेना के संस्थापक संतोष दुबे हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडे अधिवक्ता कमलेश सिंह राम भरत पांडे सुरेंद्र दुबे द्विवेदी अवकाश प्राप्त पुलिस अधीक्षक सहदेव सिंह एवं प्रीतम सिंह सामाजिक कार्यकर्ता वेद राजपाल विनीता पांडे मनोज सिंह श्याम लाल साहू श्रवण कुमार द्विवेदी पाटेश्वरी सिं...