Skip to main content

MY NATION NEWS चंदौली जनपद में 407 पेटी शीशी अवैध देशी शराब की कीमत करीब 13 लाख रुपए वह एक जायलो एक कांटो जीप तथा एक बोलेरो पीकप व दो अदद मोटरसाइकिल की बरामदगी तथा तीन नफर अभियुक्त गिरफ्तार


चंदौली- जनपद के पुलिस अधीक्षक चंदौली संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ एवं क्षेत्राधिकारी सदर प्रदीप सिंह चंदेल चंदौली के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 06/05/2018 को एक जायलो व एक कांटो जीप में अवैध अंग्रेजी शराब भरकर भुपौली रोड से चहनिया की तरफ से जा रहे वाहनों को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा भुपौली रोड पर वाहनों को रोककर चेक किया गया तो दोनों वाहनों में 75-75 पेटी कुल डेढ़ सौ पेटी प्रत्येक पेटी में 180 मिलीलीटर की 48 शीशीया अंग्रेजी शराब की जिस पर मुंबई स्पेशल व्हिस्की अंकित है बरामद हुई तथा जायलो नंबर UP65AZ6170 के चालक ने अपना नाम आलोक सिंह उर्फ अलख नारायण सिंह पुत्र सुरेंद्र प्रताप सिंह निवासी मझवार चंदौली बताया तथा कांटो जीप नंबर UP61X8229 के चालक ने अपना नाम आकाश सिंह पुत्र सुनील सिंह निवासी मझवार थाना चंदौली बताया पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि हम लोग अपने गांव के ऋषु पुत्र डब्लू सिंह तथा शुभम पाल पुत्र ओमप्रकाश पाल एवं नवही चंदौली रितेश सिंह पुत्र झब्बन के साथ मिलकर अपने गांव के टुनटुन सिंह पुत्र मोल्हू सिंह की चंदौली के फतेहपुर गांव स्थित बंद पड़ी राइस मिल में मध्यप्रदेश में भारी मात्रा में अवैध शराब मांगा कर वहीं से बिहार तथा अन्य जगहों पर सप्लाई करते हैं हम लोगों के मुखिया भदोही के राजन सिंह हैं जो यह देसी शराब मंगाते हैं यदि साथ चले तो और शराब बरामद करा सकते हैं इस पर पुलिस टीम मय अभियुक्तगण के फतेहपुर उक्त राइस मिल पर पहुंचकर घेराबंदी किया गया तो पुलिस को आता देख दो नफर अभियुक्तगण तेजी से आसपास के खेतों में कुल फान करते हुए भाग गए तथा एक व्यक्ति को राइस मिल गेट पर ही आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया पूछने पर उसने अपना नाम शुभम पाल पुत्र ओमप्रकाश पाल निवासी मझवार थाना चंदौली बताया तीनों  अभियुक्तों ने उक्त राइस मिल के अहाते में खड़ी बोलेरो पिकअप बिना नंबर पर लदी पेटियों तथा पास में रखी पेटियों को छूकर बताया कि यह पेटियां भी हम लोग लोड कर कर बेचने ले जाते पिकअप पर लोड उक्त देसी शराब की 100 पेटियां तथा पास में रखें 157 पेटियों को चेक किया गया तो पिकअप पर प्रत्येक पेटी में 48 सीसी वही देसी शराब मिली तथा अहाते में खड़ी दो अलग मोटरसाइकिल हीरो होन्डा डिस्कवर जिन्हें क्रमशः आकाश व आलोक अपना बताये परंतु कोई कागजात ना होने पर कब्जा पुलिस में लिया गया

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...