Skip to main content

देश का सौभाग्य की 15 घंटे काम करने वाले पीएम मिला, राहुल गांधी हमारी तारीफ थोड़े ही करेंगे – अमित शाह

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने पर अपनी पार्टी का रिपोर्ट कार्ड मीडिया के सामने पेश करने आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गरीबों और किसानों को समर्पित सरकार है। इस दौरान विपक्ष समते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हमलों पर अमित शाह ने कहा कि मोदी के शासनकाल में पारदर्शी सरकार बनी है। हमारी सरकार हर मोर्च पर सफल साबित हुई है। इसके बावजूद विपक्षी नेता हमारी सरकार में खामियां खोजते रहते हैं, जो उन्हें मिलते नहीं। अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हमारे काम का तो बखान करेंगे नहीं। वह विपक्ष के नेता हैं तो हमारे काम में खामियां ही खोजते रहते हैं। जबकि सच यह है कि कांग्रेस के शासनकाल में दलितों पर अत्याचार हुआ है। जबकि हमने सबका साथ – सबका विकास का लक्ष्य पूरा किया । हालांकि इस दौरान उन्होंने पुरी से खुद के चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज किया।
2019 में भी आएगी भाजपा सरकार 
पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमित शाह ने कहा कि देश में मोदी सरकार के कामकाज से लोग खुश हैं। लोगों को एक पारदर्शी सरकार मिली है, जिसका लोगों को आभास हो गया है। हम बता देना चाहते हैं कि 2019 के लोकसभा चुनावों में भी मोदी की सरकार बनेगी। हमारी सरकार का एजेंडा केंद्र में एक स्थिर सरकार देना है। हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त सरकार है। ये हमारे लिए गर्व की बात है कि हमें 15 घंटे काम करने वाला पीएम मिला है।
परिवारवाद-जातिवाद की राजनीति खत्म
इस दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद से देश में परिवारवाद जातिवाद की राजनीति खत्म हो गई है। इसके चलते कांग्रेस समेत परिवार वाद वाले राजनीतिक दल काफी विचलित हो गए हैं।
पेट्रोल के मुद्दे पर योजना के साथ आएंगे
इस दौरान जब पत्रकारों ने हाल के दिनों में पेट्रोल – डीजल के आसमान छूते दामों को लेकर सवाल किए तो अमित शाह ने कहा कि हम इस इस मुद्दे पर एक योजना के साथ जनता के बीच आएंगे। हालांकि इस दौरान अमित शाह पेट्रोल के दाम कम करने के बारे में कोई ठोस आश्वासन भी नहीं दे पाए।
हर गांव में बिजली पहुंचाई
अमित शाह ने इस दौरान कहा कि मोदी सरकार ने अपनी योजनाओं को काफी हद तक पूरा किया है। हमने हर गांव तक बिजली पहुंचाई है। हम अपने कार्यकाल के दौरान करीब 1 करोड़ ऐसे घरों में बिजली पहुंचाई जहां आजादी के इतने सालों बाद तक वहां के लोग बिजली से महरूम थे।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...