Skip to main content

लखनऊ की जहरीली हवा, रोज निगल रही 11 जिंदगियां

लखनऊ: बढ़ते प्रदुषण और कटते पेड़ों के कारण वायुमंडल में ऑक्सीजन स्तर बहुत कम हो चुका है, हालत ये हैं कि अब साँस लेने वाली हवा भी ज़हर बन गई है. सेंटर फॉर एनवॉयरमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड) और आइआइटी-दिल्ली द्वारा तैयार की गई एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले दो दशकों में उत्तर प्रदेश में जहरीली हवा से मरने वालों की संख्या बढ़ गई है.रिपोर्ट ‘जानिए आप कैसी हवा में सांस ले रहे हैं’ में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दूषित हवा से होने वाली बीमारियां हर दिन 11 जानें ले रही है. सालाना तौर पर देखा जाए तो सर्वाधिक 4173 मौतें कानपूर में और लखनऊ में 4127 लोगों की मृत्यु दूषित हवा से होने वाली बिमारियों की वजह से हो जाती है. सीड की सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर अंकिता ज्योति ने कहा कि वायु प्रदूषण का दुष्प्रभाव दिनोंदिन बढ़ रहा है, लंबे समय तक प्रदूषित वातावरण में रहने वालों में बीमारियां बढ़ रही हैं, जिससे प्रति लाख आबादी पर 150-300 व्यक्ति असमय मौत के शिकार हो रहे हैं. आइआइटी दिल्ली और मुंबई द्वारा भी इस संदर्भ में राज्य के जिला अस्पतालों से एकत्र किए गए आंकड़ों के मुताबिक असमय मृत्यु-दर की संख्या और भी बढ़ सकती है, कारण यह है कि बहुत सी मौतें रजिस्टर ही नहीं होती हैं. यही नहीं, कई बार बीमारी की पहचान ही नहीं हो पाती है. आपको बता दें कि वायु प्रदुषण से कई बीमारियां होती है जिनमे मुख्य रूप से क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी), इश्चिमिक हार्ट डिजीज (आइएचडी), स्ट्रोक, लंग कैंसर व एक्यूट लोअर रेस्पिरेट्री इंफेक्शन की बीमारियां शामिल है, जिसके चलते लोग असमय ही काल के गाल में समा जाते है.

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...