Skip to main content

जनरल यात्रियों का आरक्षित बोगियों पर कब्जा, आरक्षित यात्रियों की किसी ने नहीं ली सुध

नई दिल्ली: गर्मी में रेलवे के इंतजाम ध्वस्त होते नजर आ रहे है। ट्रेनों का समय पालन नहीं हो रहा है। एसी कोचों के एसी प्लांट फेल होने से प्रचंड गर्मी में मुसाफिर गर्मी व उमस से बेहाल हो रहे है। पेण्ट्रीकारों में अधिक वसूली का सिलसिला जारी है। गंदे कोचों में यात्रा करने के लिए साथ ही यात्री पानी को लेकर भी परेशान है। गर्मी में कोचों में पानी की खपत बढ़ गयी है। मंगलवार को तो हद ही हो गयी जब अनारक्षित टिकटधारकों ने आरक्षित कोचों में कब्जा कर लिया है।लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोचों में यात्रा करने वालों की स्थिति इतनी विकट हो गयी है कि चार जनरल कोचों में 360 यात्री बैठ सकते हैं, लेकिन लखनऊ जंक्शन से एक हजार या उससे अधिक जनरल टिकट बेचा जा रहा है। इन चार कोचों में जब जनरल टिकटधारकों को ठूस-ठूस के भर दिया जाता है तो उसके बाद बचे यात्री स्लीपर कोचों में घुसते है। मंगलवार को कुछ इसी तरह हुआ कि जनरल कोचों में बैठने के बाद अनारक्षित यात्रियों ने स्लीपर कोचों में कब्जा कर लिया।पुष्पक एक्सप्रेस मंगलवार को मुंबई जा रहे यात्री राजेन्द्र कुमार का दर्द यह था कि स्लीपर कोचों में अनारक्षित यात्रियों ने कब्जा कर लिया है। स्लीपर कोचों में इनकी भीड़ से तिल रखने की जगह नहीं थी। केबिन में पैर रखने के स्थान पर भी जहां मुसाफिर बैठे थे, वहीं गैलरी में भी इनका ही कब्जा था। डिब्बों में चलने तक की जगह नहीं थी। इसके चलते जिन यात्रियों ने महीनों पहले कंफर्म आरक्षण कराया था, उनको कदम-कदम पर परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर महिलाओं और बच्चों को शौचालय तक पहुंचने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों को जब कहीं जगह नहीं मिली तो उन लोगों ने शौचालय में जाकर बैठ गये।आरक्षित यात्रियों ने अपनी परेशानी के बारे में चल टिकट परीक्षक (टीटीई) से शिकायत की, लेकिन सहायता नहीं मिली। दूसरी ओर द्वारिका एक्सप्रेस के आरक्षित कोचों में भी जनरल टिकट वालों ने स्लीपर कोचों में कब्जा कर लिया था। इसको लेकर आरक्षित टिकट यात्रियों से उनका विवाद भी हुआ, लेकिन वह फिर भी कोच से नहीं उतरें। यात्री रेलवे, जीआरपी व आरपीएफ से मदद की गुहार लगाते रहे। ट्रेन चारबाग स्टेशन आयी और करीब आधे घंटे तक खड़ी रहीं, लेकिन यात्रियों को किसी प्रकार की सहायता नहीं मिल सकी।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...