Skip to main content

MY NATION NEWS कैबिनेट मंत्री के घर पर टमाटर, अंडे फेंकने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

(लखनऊ) - उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर के सरकारी आवास पर कल टमाटर और अंडे फेंके जाने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शराब पीने को लेकर राजभर द्वारा दिये गये कथित बयान के विरोध में लाल टोपी पहने कुछ युवकों ने नारेबाजी करते हुए मंत्री के कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर टमाटर और अंडे फेंके तथा उनकी नेम प्लेट तोड़ डाली थी। पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह के जनसम्पर्क अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने आज बताया कि इस मामले में अमित यादव और प्रमिल यादव नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले का मुकदमा गौतमपल्ली थाने में दर्ज कराया गया है।
मालूम हो कि प्रदेश के काबीना मंत्री राजभर ने गत 27 अप्रैल को वाराणसी में कथित तौर पर कहा था ‘‘सबसे ज्यादा इल्जाम राजभरों पर लगता है लेकिन ज्यादातर शराब तो यादव और राजपूत पीते हैं। यह उनका पुश्तैनी धंधा है।‘‘ राजभर ने शराबबंदी की जरूरत बताते हुए कहा था कि शराब का दुष्परिणाम केवल वही मां, बहू और बेटी ही समझती हैं, जिनके अपने लोग शराब पीकर घर लौटते हैं।
 
सपा अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस पर ट्वीट कर कहा था ‘‘केवल शराब ही क्यों, गांजा-चिलम, ताड़ी, तम्बाकू, चरस, अफीम की पुड़िया और अहंकार के खिलाफ भी आंदोलन होने चाहिए... ये नशे भी तो आजकल खूब चल रहे हैं। नशा तो लोग करते हैं, कोई जाति नहीं करती।’’

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...