न्याय विहार विकास समिति. न्याय विहार कालोनी सीतापुर रोड.लखनऊ के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में विभिन्न वर्गों. जातियों में बँटे भारतीय समाज को जातिगत भावना से ऊपर उठा कर राष्ट्रवाद की भावना से भरना हैं.
संघ के विभाग प्रचारक अजय नारायण ने इस मौके पर संगोष्ठी कहा कि सामाजिक समरसता के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिये बस्तियों में सह भोज के माध्यम से लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जानने व उनका निराकरण करने में सभी को अपनी सेवा राष्ट्र निर्माण में अवश्य देनी चाहिये. उन्होंने कहा कि संघ वर्ष 1925 से सामाजिक समरसता पर निरन्तर कार्य कर रहा हैं वर्तमान समय में राष्ट्र के विकास तथा एक नये भारत के निर्माण के लिये सभी को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा.
सामाजिक समरसता कार्यक्रम में संघ के उत्तर भाग के संचालक अनिल जैन. अरविन्द निगम सहित न्याय विहार कालोनी के सैकड़ो स्थानीय कालोनी वाशियों ने भाग लिया. कुछ का साथ सब का विकास के साथ आयोजित इस गोष्ठी की जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी एवम कार्यक्रम संयोजक आलोक अखिला ने दी.

Comments
Post a Comment