Skip to main content

MY NATION NEWS अंतर्राष्ट्रीय तेल की कीमतों से लगातार देश में पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में इजाफा हो रहा

दिल्ली-मोदी सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। रविवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 74.40 रुपये प्रति लीटर हो गई, वहीं डीजल 65.65 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर को छू गई।
सरकारी तेल कंपनियों ने पिछले साल जून महीने से तेल की कीमतों को रोजाना स्तर पर तय करना शुरू किया, रविवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 19 पैसे की बढ़ोतरी की गई।
अंतर्राष्ट्रीय तेल की कीमतों से लगातार देश में पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में इजाफा हो रहा है। शनिवार को भी पेट्रोल की कीमत 13 पैसे और डीजल की कीमत 15 पैसे बढ़ी थी।
14 सितंबर 2013 के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अपने उच्चतम स्तर (74.40 रुपये) पर पहुंच गया है जो उस वक्त 76.06 रुपये प्रति लीटर पर था। साथ ही डीजल की कीमत (65.65 रुपये प्रति लीटर) अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
गौरतलब है कि दक्षिण एशियाई देशों के बीच भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमत सबसे ज्यादा है क्योंकि एक्साइज ड्यूटी और वैट के कारण कीमत इतनी बढ़ी हुई रहती है।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में बढ़ रहे दामों से बचाने के लिए इसी साल पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने को कहा था लेकिन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 1 फरवरी के बजट में इस नकार दिया था।
बता दें कि अगर अभी सरकार पेट्रोल की कीमत को जीएसटी के सबसे ऊंचे दर वाले स्लैब (18 फीसदी) में भी रखती है तो कीमत करीब 50 रुपये लीटर हो जाएगी।
यह जानना जरूरी है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक्साइज ड्यूटी और वैट के कारण इतना बढ़ी हुई रहती है।
सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी को बताया है।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नवंबर 2014 और जनवरी 2016 के बीच अंतर्राष्ट्रीय तेल की कीमतों में कमी के बावजूद एक्साइज ड्यूटी को नौगुणा बढ़ा दिया था लेकिन अक्टूबर 2017 में 2 रुपये प्रति लीटर टैक्स घटा दिया था।
इसके कारण अक्टूबर 2017 में दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 70.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 59.14 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।

Comments

Popular posts from this blog

बेमेल गठबंधन से अंधकार की ओर जा रहा विपक्ष - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

लखनऊ 07 जून 2018 , भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने दो दिवसीय मुरादाबाद एवं सम्भल जिलों में प्रवास के दौरान दूसरे दिन मुरादाबाद जिला एवं महानगर की समन्वय बैठक का मार्गदर्शन किया। डा. पाण्डेय ने कहा कि सपा-बसपा ने प्रदेश में पिछले 14 वर्ष तक राज किया है, अब विपक्ष मोदी जी की लोकप्रियता और उनके 4 वर्ष के जनकल्याणकारी कार्यो से घबराकर बेमेल गठबन्धन करके अपनी पार्टियों को अंधकार की ओर ले जा रहा हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जब बंगले खाली हुए तब सभी ने देखा की उनके बंगलों के सामने राजा-रानी के महल भी फेल है।  प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी, प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्षों सहित सभी कार्यकर्ता ग्राम चैपाल अभियान के तहत गांवों में प्रवास पर जा रह है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी निष्ठावान कार्यकर्ता है, आपने कई चुनाव पार्टी को जिताएं है, आप सभी कार्यकर्ता...

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...

SC ST एक्ट के विरोध में उतरे सामाजिक संगठन

फैजाबाद - देश के समस्त राष्ट्रवादी संगठनों के बैनर तले आयोजित फैजाबाद प्रेस क्लब की विचार गोष्ठी में आए विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने एससी एसटी एक्ट व प्रमोशन में आरक्षण का विरोध करते हुए आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग दोहराते हुए उसका प्रस्ताव पास किया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता चाणक्य परिषद के संरक्षक पंडित कृपानिधान तिवारी व संचालन सामाजिक कार्यकर्ता संजय महिंद्रा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर एच बी सिंह रहें। आगामी 19 अगस्त को सभी राष्ट्रवादी संगठनों द्वारा कानून का स्वरुप ले चुके एस सी एस टी एक्ट के विरोध में जिले में एक बड़ा मार्च निकालने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया जिसमें 10 हजार लोगों को भाग लेने की रणनीति तैयार की गई । गोष्ठी में प्रमुख रूप से धर्म सेना के संस्थापक संतोष दुबे हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडे अधिवक्ता कमलेश सिंह राम भरत पांडे सुरेंद्र दुबे द्विवेदी अवकाश प्राप्त पुलिस अधीक्षक सहदेव सिंह एवं प्रीतम सिंह सामाजिक कार्यकर्ता वेद राजपाल विनीता पांडे मनोज सिंह श्याम लाल साहू श्रवण कुमार द्विवेदी पाटेश्वरी सिं...