Skip to main content

MY NATION NEWS समाजवादी पार्टी आपके हितों के लिए आवाज उठायेगी-राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

लखनऊ-  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव से आज  नजमुद्दीन राईनी के नेतृत्व में भारतीय किसान एवं आढ़ती वेलफेयर एसोसिएषन के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंटकर उन्हें अपना ज्ञापन सौपा। श्री अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी आपके हितों के लिए आवाज उठायेगी।
        उक्त एसोसिएशन के अध्यक्ष  नजमुद्दीन राईनी ने बताया कि दुबग्गा फल व सब्जी मण्डी, हरदोई रोड, लखनऊ में संचालित होते हुए लगभग 20 वर्ष हो चुके हैं। परन्तु अभी भी यहां आने वाले आढ़ती, व्यापारी, किसान, पल्लेदार तथा मण्डी में आने वाले ग्राहक सामान्य सुविधाओं के अभाव में परेशानियां झेल रहे हैं। सफाई, बिजली एवं पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं हैं। सड़क मरम्मत, एटीएम न होने से दिक्कते हैं।
        पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सहयोग की मांग करते हुए ज्ञापन में कहा गया है कि दुबग्गा फल सब्जी मण्डी के विस्तार की खाली जगह पर किसानों एवं बाहरी व्यापारियों के ठहरने के लिए विश्राम गृह बने तथा पंजीकृत आढ़तियों एवं किसानों के बीमार पड़ने, दुर्घटनाग्रस्त होने पर निःशुल्क इलाज की व्यवस्था होनी चाहिए।
        प्रतिनिधिमण्डल में सर्व नजमुद्दीन राईनी, चन्द्रिका प्रसाद कश्यप, शहाबुद्दीन राईनी, महिपाल यादव तथा विनय गुप्ता और इमरान अहमद शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...