लखनऊ -प्रदेश में बढ़े साइबर अपराध से निपटने के लिए यूपी पुलिस विशेष अभियान चलाएगी. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और अश्लीलता फैलाने वालों पर नजर रखी जाएगी. सूबे के डीजीपी श्री ओम प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को इस मामले में मातहतों को निर्देश जारी किया है. उन्होंने कहा है कि पिछले कुछ सालों में जिस रफ्तार से इंटरनेट का दायरा बढ़ा है, उसी रफ्तार से साइबर अपराध में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है.डीजीपी ने सभी पुलिस कप्तानों को लिखे पत्र में कहा है कि साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए निर्धारित बिंदुओं का प्रचार-प्रसार कराया जा. शिक्षण संस्थानों, बैंकों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, रेलवे व बस स्टेशनों पर इन अपराधों के बचाव के लिए स्थानीय पुलिस की मदद ली जाए. डीजीपी ने बताया कि हर जिले में एक इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी सोशल मीडिया सेल की निगरानी करेगा. सेल 24 घंटे काम करेगा. सोशल मीडिया, रेडियो, टीवी और सिनेमाघरों के माध्यम से भी जनता को जागरूक किया जाए.
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

Comments
Post a Comment