Skip to main content

MY NATION NEWS -सीतापुर के हरगांव में बिजली का बुरा हाल -धर्मेंद्र राणा

हरगांव ( सीतापुर) ।  गर्मी प्रारम्भ होते ही  बिजली की उत्पन्न समस्या से  कस्बा वासियों का बुरा हाल हो रहा है बिजली आने व जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है।  यूं तो कागज पर बिजली की आपूर्ति टाउन में 18 घंटा होना सुनिश्चित है । परंतु नगर पंचायत हरगांव में वास्तविक रुप से केवल 8 से 10 घंटे तक ही बिजली की आपूर्ति हो रही है। लोगों का सोचना है कि बिजली की समस्या यदि अभी से इस प्रकार की है तो आने वाले समय में क्या स्थिति बनेगी।
      सबसे विचारणीय बिंदु तो यह है कि बिजली  आने के समय की पूरी जानकारी. फोन करने पर भी नहीं मिल पाती क्योंकि बिजली कर्मचारी फोन उठाना ही उचित नहीं समझते और यदि कभी कभार उठाते भी हैं तो झुझलाकर कर पूरी जानकारी उपभोक्ता को देना उचित नहीं समझते। वर्तमान समय में उप विद्युत वितरण खण्ड हरगांव  केवल मुख्यत: पियूष , अनुपम , सन्तोष ,.शिवनन्दन आदि संविदा कर्मचारियों के सहारे चल है ।  पूरी पूरी रात बिजली गायब रहती है , जे ई साहब को हरगांव की जनता से  कोई लेना देना नहीं है। जे ई विद्युत के उपेक्षात्मक रवैय्ये से आम नागरिकों में भारी आक्रोश पनप रहा है।
         बिजली की आंख मिचौली / अनियंत्रित कटौती से त्रस्त होकर  भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री उदित बाजपेई,  व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश सेठ हरगांव पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता महामंत्री राकेश कुमार पाण्डेय,  वरिष्ठ पत्रकार प्रताप तिवारी अनूप रस्तोगी सुनील त्रिपाठी बल्लू सुमित शुक्ल, धर्मेंद्र राना , अभिषेक मिश्र, सुधांशु पाण्डेय गोलू , सतीश आर्य ,पंडित कौशल किशोर मिश्रा आदि ने रोष व्यक्त करते हुए विद्युत आपूर्ति का समय निर्धारित कर अनिवार्य रूप से विद्युत आपूर्ति कराने की मांग की है।
    साथ ही उक्त लोगों ने शासन के चुनिन्दा नुमाइन्दे जनप्रिय विधायक सुरेश राही जी से विद्युत आपूर्ति का समय निर्धारित करा कर निर्धारित समयानुसार हरगांव कस्बे में विद्युत आपूर्ति करवाने हेतु कार्यवाही करने की अपेक्षा की है।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...