Skip to main content

MY NATION NEWS निवारण सेवा संस्थान के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर मेहंदीगंज स्थित राजकुमार अकाडेमी स्कूल प्रांगण में *वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण* कार्यक्रम का आयोजन किया गया


लखनऊ-राजधानी में कार्यरत निजी संस्था निवारण सेवा संस्थान ने आज दिनांक 22 अप्रैल अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर मेहंदीगंज स्थित राजकुमार अकाडेमी स्कूल प्रांगण में *वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण* कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम की मुख्य अथिति मनकामेश्वर मठ मंदिर की महंत देव्या गिरी महाराज ने विद्यालय पहुंच कर बच्चों से पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार साझा किये साथ ही समस्त समाज से पर्यावरण तथा प्राकर्तिक संसाधनों को बचने की अपील की | महंत जी ने यहाँ बच्चों के साथ पेड़ लगा कर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आरम्भ भी किया |

             संस्था के संस्थापक वरुण देव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की आज संस्था ने पृथ्वी दिवस को सार्थक बनाने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया साथ ही विद्यार्थियों ने यहाँ मंचन कार्यक्रम क़र के पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया | कार्यक्रम संचालक अक्स लखनवी ने कहा की आज जिस रफ़्तार से पर्यावरण ध्वस्त हो रहा है ऐसे में धरती और इसके संसाधनों को बचाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए क्यूकी धरती और प्रकृति हमारी जीवन धारा हैं | वहीं राजकुमार अकाडेमी स्कूल ने सरहानीय पहल करते हुए न केवल अपने प्रांगण में वृक्ष लगवाए साथ ही स्कूल से सटे वीरान पड़े पार्क में भी पेड़ लगा के उनके देख रेख का ज़िम्मा अपने ऊपर लिया | कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी तिवारी , निवारण संस्था के अंजलि सक्सेना, तनूजा, शैलेन्द्र, डॉ कोमल भार्गव, शुभम अस्मिता श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा |

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...