Skip to main content

MY NATION NEWS यूपी में 'हम साथ साथ है'लेकिन अन्य प्रदेशों में 'आमने सामने' -सपा बसपा:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी 'ह​म साथ साथ है' की बात कर रहे हों लेकिन कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में दोनो दलों के रास्ते अलग अलग हैं। समाजवादी पार्टी कर्नाटक में लगभग दो दर्जन सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पार्टी पमुख अखिलेश यादव वहां प्रचार भी करेंगे। दूसरी ओर बहुजन समाज पार्टी ने फरवरी में ही इस बात का ऐलान कर चुकी है कि कर्नाटक में वह जनता दल (एस) के साथ तालमेल करेगी। समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बातचीत में कहा कि 'समाजवादी पार्टी कर्नाटक विधानसभा में करीब दो दर्जन विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मई के पहले सप्ताह से पार्टी उम्मीदवारों के लिये चुनाव प्रचार की शुरूआत करेंगे।' उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस ने तालमेल कर चुनाव लड़ा था लेकिन लेकिन कर्नाटक में दोनो दलों के बीच ऐसी किसी संभावना के आसार नहीं है।
 इस बारे में चौधरी ने बताया, ‘‘हमारी बसपा से दोस्ती और गठबंधन सिर्फ उत्तर प्रदेश के लिये है न कि अन्य प्रदेशों के लिये। जहां तक कांग्रेस की बात है तो 2017 का विधानसभा चुनाव हमने उनके साथ लड़ा था। अन्य प्रदेशों में दोनो पार्टियों के बीच ऐसी कोई बात नही है।' बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र दो महीने पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल (एस) के साथ गठबंधन किया है। उन्होंने कर्नाटक में करीब 20 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा भी की थी। गौरतलब है कि बसपा ने गोरखपुर और फुलपुर लोकसभा के उपचुनाव में सपा का समर्थन किया था। वहीं, सपा ने राज्यसभा और विधानसभा चुनावों में बसपा प्रत्याशी का साथ दिया था।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...