Skip to main content

MY NATION NEWS 2019 की तैयारी शुरू सीएम योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास से बाहर निकल कर कुछ रातें गांवों में भी बिताएंगे

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास से बाहर निकल कर कुछ रातें गांवों में भी बिताएंगे। इसके जरिए कवायद जहां गांवों तक योजनाओं की बयार पहुंचाने की होगी, वहीं जनता के मन की बात से भी सीधे रुबरू होने की कोशिश होगी। इस क्रम में योगी सोमवार को प्रतापगढ़ जिले के कंधाई मधुपुर गांव में जबकि दो दिन बाद गुरुवार को अमरोहा के एक गांव में रुकेंगे।
केंद्र सरकार के निर्देश पर 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर  की जयंती से ग्राम स्वराज अभियान शुरू किया गया है, जो 5 मई तक चलेगा। प्रधानमंत्री ने अभियान के अंतर्गत हर सांसद को कम से कम दो गांवों में रात्रि विश्राम करने को कहा था। यूपी में अभियान के लिए 4200 गांव चुने गए हैं। केंद्र के साथ प्रदेश सरकार और बीजेपी ने भी इसमें हिस्सेदारी का फैसला किया है। 
प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों, पदाधिकारियों की भी रात में रुकने की ड्यूटी तय की है। योगी आदित्यनाथ खुद इस कवायद को आगे बढ़ाएंगे। 26 मई को योगी अमरोहा की सैदवल्ली न्याय पंचायत की एक ग्राम सभा में रुकेंगे। प्रतापगढ़ जिले में सोमवार को उनका कार्यक्रम तय है। योगी कैबिनेट के मंत्री श्रीकांत शर्मा, आशुतोष टंडन, जयप्रकाश निषाद सहित दूसरे चेहरे अपने निर्धारित क्षेत्रों में रात्रि विश्राम कर चुके हैं। 
इसके अलावा केशव प्रसाद मौर्य, रीता बहुगुणा जोशी, भूपेंद्र चौधरी, एसपी सिंह बघेल, मुकुट बिहारी वर्मा, मोती सिंह, सतीश महाना सहित दूसरे मंत्रियों का भी कार्यक्रम तय हो चुका है। ग्राम स्वराज अभियान के सह संयोजक और बीजेपी के प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता बताते हैं कि केंद्रीय मंत्री मेनका गाँधी  ने भी रात्रि चौपाल की है। उमा भारती, मनोज सिन्हा सहित कई मंत्रियों के कार्यक्रम आ चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भी वाराणसी के एक गांव में रुकेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...