MY NATION NEWS उ.प्र. चतुर्थ श्रेणी के राज्य कर्मचारी महासंघ राज्य कर्मचारियों ने 11 मई को दिल्ली की राष्ट्रव्यापी तैयारी तेज
लखनऊ,24 अप्रैल। अखिल भारतीय राज्य सरकारी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के आहवान पर 9 सूत्रीय मांगों को लेकर होने वाली राष्ट्रव्यापी रैली के लिए उत्तरप्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने कमर कस ली है। प्रदेश अध्यक्ष रामराज दुबे, प्रान्तीय महामंत्री रामनरेश यादव और उप महामंत्री सुरेश यादव के नेतृत्व में तैयार की गई टीमें मण्डलीय समीक्षा कर रही है। यह महारैली नई दिल्ली स्थिति पालियामेन्ट पुलिस थाने के पास सांसद मार्ग पर होगी। यह जानकारी महासंघ के उप महामंत्री सुरेश यादव ने दी।
उप महामंत्री सुरेश यादव ने बताया कि इस महारैली की तैयारी के लिए फिलहाल मण्डल स्तर पर समीक्षा की जा रही है। मण्डलीय समीक्षा समाप्त होने के उपरान्त जनपदों की समीक्षा कर समस्त जनपदों से लगभग दस-दस कर्मचारी इस रैली में भेजे जाएगे। उन्होंने कहा कि इस रैली में सातवें वेतन आयोग द्वारा प्रस्तावित न्यूनतम वेतन 18 हजार को बढ़ाकर 26 हजार किये जोन तथा केन्द्रीय कर्मचारियों की भाॅति राज्य कर्मचारियों को समस्त वेतन भत्ते देने, समूह ‘‘ घ’’ के पदो पर सीधी भर्ती कराये जाने,भर्ती से प्रतिबंध को तत्काल हटाने, दैनिक वेतन, वर्कचार्ज/ संविदा कर्मिकों नियमित कर उन्हें पेंशन, गेच्युटी आदि का लाभ देने, पुरानी पेंशन बहाल करने, केन्द्र राज्य के चतुर्थ श्रेणी कर्मिकों को आयकर से मुक्त रखे जाने की मांगे मुख्य रूप से शामिल है। इसके अलावा स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग के अन्तर्गत कार्यरत संगिनी, आशा,कार्यकत्री, बाल विकास पुष्टाहार में कार्यरत, विद्यालयों में कार्यरत मिड-डे-मिल रसोइयाॅ, ग्राम रक्षक, चैकीदार, पीआरडी जवानों को कम से कम 18 हजार वेतनमान देते हुए उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। केन्द्रीय कर्मचारियों के समान राज्य के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को समस्त भत्ते अनुमन्य कराये जाने तथा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 4 नवम्बर 2016 के अनुपालन में आउट सोर्सिग, संविदा , नियत वेतन, दैनिक वेतन,मानदेय पर कार्यरत अस्थाई कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन की मांग रखी गई है।

Comments
Post a Comment