Skip to main content

MY NATION NEWS रंगदारी न मिलने पर घर की महिलाओं पर किया जानलेवा हमला 15 दिन पहले मांगी माँगी थी रंगदारी

लखनऊ । राजधानी में एक बार फिर दिन दहाड़े बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए कैसरबाग थाना क्षेत्र के चाइना बाजार निवासी हफीज अहमद के घर पर उनकी पत्नी रजिया बेगम, बहू शहजादी और उनके बेटे नासिर पर हथियार बंद बदमाशों ने हेलमेट पहनकर चाकुओं से जानलेवा हमला किया और मौके से फरार हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका उपचार कर ट्रामा रेफर कर दिया गया । वहीं लोगों का कहना है कि रजिया और शहजादी की हालत गम्भीर बनी हुई है ।
बता दें, लखनऊ पुलिस जहां हाईटेक होने की बात करती है वहीं अपराधियों द्वारा हर बार घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को ललकारा जाता है और पुलिस के हाथ खाली रह जाते हैं । घायल मसिर के खालू कमाल ने बताया कि अभी 15 दिन पहले बाइक सवार तीन लोगों ने बारादरी पर रोककर नासिर से रंगदारी मांगी थी, साथ ही ना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी । जिसके बाद शुक्रवार की सुबह उनके घर पर सुबह तीन बदमाशों ने हेलमेट पहनकर जानलेवा हमला किया और कुछ पैसे भी लूटकर मौके से भाग निकले ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया, जिससे आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें पकड़ा जा सके ।

                                                                   विज्ञापन के लिए संपर्क करे -9936693647 

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...