Skip to main content

MY NATION NEWS सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश-अवधेश सिंह ग्यारहवी बार अध्यक्ष और विनोद पाण्डेय आठवी बार महामंत्री निर्वाचित



सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश 

सिंचाई संघ की मांगें जायज करेेगें शासन में पैरवीः

‘ प्रमुख अभियंता बड़े आन्दोलन को तैयार रहे राज्यकर्मीःहरिकिशोर तिवारी

एस के वर्मा(ब्यूरो प्रमुख) उत्तर प्रदेश

लखनऊ। सिंचाई संघ के प्रान्तीय अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए प्रमुख अभियंता यांत्रिक सिंचाई विभाग इं. बी.के. मिश्रा ने कहा कि सिंचाई संघ द्वारा जो भी समस्याएं व मांगें उन्हें अवगत कराया है वे सभी मांग जायज है। मै अपने स्तर पर शासन स्तर पर उन मांगों की पूर्ति के लिए पैरवी करूगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तेजी से किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना चाहती है इसमें आप सभी का सहयोग भी बहुत जरूरी है। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषदक े अध्यक्ष इं. हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि प्रदेश में केवल सिंचाई संवर्ग नही बल्कि हर संवर्ग की कुछ न कुछ ऐसी समस्याएं ऐसी है जो कामन है। उन्होंने कहा कि लगातार पत्राचार और मुलाकात के माध्यम से सरकार स्तर पर अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई समाधान नही हो पा रहा है। हमें एक बड़े आन्दोलन के लिए तैयार रहना होगा। इस दौरान परिषद के महामंत्री शिवबरन सिंह यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए केन्द्र स्तर पर एक बड़े आन्दोलन की जरूरत है। प्रथम संत्र को इं0 विनोद कुमार एवं इं.शमीम अहमद के साथ कृष्ण कुमार मिश्र, पूर्व परिषद के अध्यक्ष रामजी अवस्थी, विकेन्द्र पाण्डेय, संजीव गुप्ता, हौसला प्रसाद मिश्रा, बी.एन.राय, अमिता त्रिपाठी, बी.एस.डोलिया, शशिकांत श्रीवास्तव ने सम्बोधित किया। 
अधिवेशन के दूसरे सत्र में निर्वाचन अधिकारी परिषद के महामंत्री शिवबरन सिंह यादव के समक्ष हर पद के लिए एक एक नामांकन प्रस्तुत होने पर अध्यक्ष पद पर अवधेश कुमार सिंह और महामंत्री पद पर विनोद कुुमार पाण्डेय को चुना गया। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रेम बाबू और सम्प्रेक्षक पद पर शुभ सिंह को चुना गया। अध्यक्ष पद पर अवधेश सिंह ग्यारहवी बार तथा महामंत्री पद पर विनोद कुमार पाण्डेय का यह आठवा कार्यकाल होगा। निर्वाचन के उपरान्त निर्वाचित पदाधिकारियों को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इं. हरिकिशोर तिवारी ने शपथ दिलाई। निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने निर्वाचन के उपरान्त अपनी प्राथमिकता में कहा कि पाॅच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रान्तीय बैठक में निर्णय लेकर शीघ्र आन्दोलन का ऐलान किया जाएगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने इस दौरान संरक्षक मण्डल की घोषणा करते हुए कमल चन्द्र चतुर्वेदी, विक्रेन्द्र पाण्डेय, कमलेश सिंह को शामिल किया है।  
एस के वर्मा

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...