Skip to main content

मुख्यमंत्री ने बदला माहौल, वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए अफसरों के सामने शिकायतकर्ताओं की सीधी सुनवाई तारीफ के काबिल 

शलभ मणि त्रिपाठी

लखनऊ 08 जुलाई 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश की कार्यसंस्कृति और माहौल बदलने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसें में अफसरों का दायित्व है कि वो जनता की सेवा में अपना पूरा योगदान दें, सरकार ऐसे अफसरों को चिन्हित कर रही है जो अपने काम में या तो लापरवाह हैं या फिर सरकार के आदेशों के बावजूद जनता का काम करने में कतरा रहे हैं।
त्रिपाठी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में प्रदेश की नौकरशाही में एक नकारात्मक बदलाव आ गया था। ना तो जनता की सुनवाई होती थी ना ही भ्रष्टाचार को रोकने की कोशिश। अफसोसजनक पहलू भी है कि तमाम नौकरशाहों ने अपना राजनीतिककरण भी कर लिया था। इसके नतीजे के तौर पर सरकारें बदलने के साथ ही खास अफसरों के चेहरे भी बदल जाते थे। ऐसे ही माहौल के बीच अब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व बहुमत की सरकार बनी है। ये जनता की सरकार है और यही वजह है कि जनता की ढेरों अपेक्षाएं भी सरकार से हैं। सरकार बिना किसी भी तरह के भेदभाव के बिना अफसरों को काम करने का मौका दे रही है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे में अफसरों से भी सरकार की अपेक्षा है कि वो अपना बेहतर योगदान दें। पिछले चैदह सालों में पहली बार इस कदर सर्वसुलभ मुख्यमंत्री जनता को मिले हैं। ऐसे में ये देखा जा रहा है कि तमाम अफसर जनसुनवाई के बाद दिए गए आदेशों का तत्परता से पालन कर रहे हैं। पर कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने इस काम में लापरवाही दिखाई है। ऐसे अफसरों को पहली बार मुख्यमंत्री जी की तरफ से कारण बताओ नोटिस दिया गया था पर अब मुख्यमंत्री जी ने सीधे वीडियो कांफ्रेसिंग में शिकायतकर्ताओं और संबंधित अधिकारियों को आमने सामने बैठाकर नई शुरूआत की है। ये सराहनीय पहल है। इस पहल का स्वागत होना चाहिए। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए शिकायतकर्ताओं के सामने अधिकारियों की ये जनअदालत अब लगती रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...