Skip to main content
बड़ी ख़बरें..............

➡  लखनऊ- सिपाही की मौत का मामला , मृतक सिपाही का नाम मनोज कुमार शुक्ला , एडवोकेट जनरल के यहां तैनात था मनोज, 2 जुलाई से मृतक सिपाही था लापता।

➡  लखनऊ- यूपी में सिर्फ़ 9 फीसद राशन कार्ड हो पाए डिजिटल, अब तक 2.58 करोड़ कार्ड आधार नंबर से लिंक हुए, उत्तर प्रदेश में बने थे 3.41 करोड़ राशन कार्ड, 76 फीसद राशन कार्ड जोड़े गए आधार नंबर से, प्रदेश में 31.15 लाख कार्ड रद्द किए गए

➡  संभल- महिला के साथ गैंगरेप की कोशिश, दो बाइक सवार युवकों ने रेप की कोशिश की, पति ने एक आरोपी को मौके पर पकड़ा, एक फरार,आरोपी युवक को पुलिस को सौंपा, गुन्नौर कोतवाली के नगलिया देवी का मामला।

➡  मेरठ- खाली बोरों के गोदाम में लगी अचानक आग , दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू, टीपी नगर क्षेत्र के गुप्ता कॉलोनी की घटना।

➡  लखनऊ- यूपी अधीनस्थ चयन आयोग के अभ्यर्थियों का हंगामा, विधान सभा के सामने हंगामा,रोड जाम, अपना दल विधायक की गाड़ी रोकी, 2  अभ्यर्थियों ने मिट्टी का तेल शरीर पर डाला।

➡  लखनऊ- अलीगंज में युवती पर एसिड अटैक का मामला, अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया गया, पीड़िता के पति ने मुकदमा दर्ज कराया, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

➡  फैजाबाद- बारिश में जर्जर मकान की छत गिरी, 3 किशोर दबे, एक की दबकर मौत, 2 गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, महाराजगंज के रकौरा गांव की घटना।

➡  हापुड़- बुलन्दशहर सीओ श्रेष्ठा ठाकुर प्रकरण मामला, मामले में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल के बिगड़े बोल, उस महिला का व्यवहार उचित नहीं था - अग्रवाल , अधिकारियों की उदारता सही नहीं है - राजेन्द्र, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोई बतमीजी नहीं की - अग्रवाल।

➡  सुल्तानपुर- 5 हजार घूस लेते रजिस्टार कानूनगो अरेस्ट, एन्टी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा, मत्स्य पालन के लिए लिया घूस, तालाब की रजिस्ट्री के नाम पर पीड़ित से घूस, सदर तहसील में तैनात है घूसखोर राजीव सिंह।

➡  इटावा- श्रृद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 2 दर्जन से अधिक लोग हुए घायल, सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा, लवेदी इलाके में हमीरपुरा मंदिर के पास की घटना।



➡  फर्रुखाबाद - कब्रिस्तान पर दबंगों ने कब्जा करने की कोशिश की, ईसाई समाज ने पुलिस पर संरक्षण देने का लगाया आरोप, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश, पुलिस के सामने दबंग ने रुकवाया कार्य, टूटी दीवार की मरम्मत का कार्य रोका, शहर कोतवाली के बढपुर का मामला।

➡  कौशाम्बी- जिला जेल में कैदियों को गंदा खाना खिले का आरोप, मवेशियों जैसा खाना परोसने का लगा आरोप, भारत क्रांति राक्षक पार्टी के अध्यक्ष ने लगाया आरोप, जेल से छूट कर आए हैं लखन सिंह राज पासी , लखन सिंह ने SC,HC,पीएम,सीएम से की शिकायत।    

➡  मुज़फ्फरनगर - करंट की चपेट में आने से जीजा-साले झुलसे, दोनों को गंभीर हालत में किया मेरठ रेफर, सिविल लाइन क्षेत्र के नवयुग मार्केट की घटना।

➡  ग्रेटर नोएडा- अनियंत्रित बस ने कार को मारी टक्कर, हादसे में चालक की मौके पर मौत, जेवर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे की घटना।

➡ गाजियाबाद- महिला के साथ रेप की कोशिश, विरोध करने पर महिला को मारा चाकू, महिला घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती, विजयनगर थाने के सिद्धार्थबिहार की घटना , गाजियाबाद में अपराधियों की सक्रियता बढ़ी।

➡  कौशाम्बी- शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म , युवती हुई गर्भवती,युवक ने किया शादी से इनकार, शिकायत करने पर मारने की धमकी दी, एसपी से की शिकायत,एसपी ने जांच के दिए आदेश, कोखराज कोतवाली के खुराऊ गांव का मामला।

➡   इलाहाबाद- एसआरएन हॉस्पिटल का मामला , जूनियर डॉक्टरों ने फिर की गुंडई, तीमारदार को जमकर पीटा, लापरवाही बताने पर नाराज हुए डॉक्टर, कोतवाली इलाके में है एसआरएन हॉस्पिटल। 

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...