Skip to main content
 बड़ी ख़बरें..


दिल्ली: 19 जुलाई को  राजस्थान के बंसवाड़ा में रैली करेंगे राहुल गांधी, प्रदेश में बीजेपी को घेरने की कांग्रेस की तैयारी, सचिन पायलट और अशोक गहलोत भी रहेंगे मौजूद।

   गोवा: अमेरिका में भारत के राजदूत रहे नरेश चंद्र का 82 वर्ष की उम्र में हुआ निधन।

   दिल्ली: इस्तांबुल में चल रहे 22वीं वर्ल्ड पेट्रोलियम कांग्रेस में भारत की तरफ से केन्दीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल हुए।

   वेस्टइंडीज ने टी-20 क्रिकेट मैच में भारत को 9 विकेट से हराया। इविन लेविस ने जड़ा शतक।

 बिहार:  बढ़ते संकट के बीच लालू प्रसाद ने आज बुलाई आरजेडी विधायकों की बैठक, कल नितीश कुमार करेंगे बैठक।

 लखनऊ: सीएम योगी का हिमांचल दौरा कल, 8.40 बजे अमौसी से चंडीगढ़ के लिए होंगे रवाना, सुबह 10.5 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे योगी, चंडीगढ़ एयरपोर्ट से ऊना के लिए होंगे रवाना, 10.50 बजे चुरड़ हैलीपैड,ऊना पहुंचेंगे योगी, 11.30 बजे चिंतापूर्णी आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा। 1 बजे बीजेपी की परिवर्तन रथ,यात्रा,जनसभा, 3.45 बजे चंडीगढ़ से लखनऊ के लिए होंगे रवाना।

लखनऊ: लोकभवन में  6 बजे बीजेपी विधान मंडल दल की बैठक,विधान भवन में 7.30 बजे सीएम के साथ सर्वदलीय बैठक होगी।

  लखनऊ: जिले में 2 सीओ के तबादले, दुर्गा प्रसाद तिवारी सीओ चौक बने, लालू प्रताप सिंह सीओ बीकेटी बने।

लखनऊ: एसआई ने नशे में सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, फैजाबाद में तैनात था एसआई राहुल पांडेय, गाजीपुर थाना इलाकें में अपने घर पर मारी गोली।
 
 लखनऊ: फैजूल्लागंज इलाके में गंदगी से फैल रही बीमारी, जलभराव, गंदगी से उल्टी दस्त के 5 मरीज मिले, पूरे इलाके मे किया गया एंटी लार्वा छिड़काव, स्वास्थ्य विभाग कर रहा दावे, स्थानीय लोगों ने विभाग के दावे को बताया फेल , पिछले वर्ष भी जलभराव से बढ़ी थी बीमारियां।

 वाराणसी: शिव की नगरी में श्रद्धालुओं का रेला, काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर उमड़ी भारी भीड़, सुबह से ही गंगा स्नान को उमड़ा जनसैलाब, मंदिर से 2 किमी लंबी कावरियों की लगी कतारें।

 आगरा: फ़्लाइंग ऑफिसर की शहादत से शोक की लहर, शमसाबाद के नालंदा टाउन के निवासी थे शहीद प्रमोद सिंह, बाढ़ में फंसे लोगों को निकालते समय  हेलीकॉप्टर क्रेश होने से हुआ हादसा।

 मेरठ: बदमाशों ने सपा पार्षद आरिफ और साथी की गोली मारकर की हत्या, साथी युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, सपा पार्षद की हत्या से इलाके में तनाव, कुरैशियान मस्जिद के पास की वारदात।

  बरेली: STF ने हरिद्वार से 15 हजार के ईनामी को किया गिरफ्तार, प्रॉपर्टी डीलर नरेश सेठी केस में था वांछित, बारादरी थाना क्षेत्र में वारदात को दिया था अंजाम।

   बुलंदशहर: बीजेपी विधायक डॉ अनीता लोधी राजपूत की गैर मौजूदगी में आवास पर हुआ हमला, हथियारबंद आधा दर्ज़नों बदमाशों ने बोला धावा, विरोध करने पर युवक तमंचे की बट से मारकर किया घायल,  शोर मचाने पर बदमाश हुए फरार, पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी, डिबाई के मोहल्ला मंडी हरदेव का मामला।

 गाजियाबाद: 3700 करोड़ के ऑनलाइन फ्रॉड का मामला, मास्टरमाइंड अनुभव मित्तल के पिता की अर्जी, सुनील की रिमांड की अर्जी पर कल सुनवाई, एसआईटी ने सीजेएम कोर्ट में रिमांड पर लेने के लिए दी थी अर्जी, एसआईटी ने सोशल ट्रेड के अलावा दो कंपनिया भी खोली थी पोल।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...