लखनऊ, 2 जुलाई। बीते दिन शनिवार को लाला लाजपत राय वार्ड के अन्तर्गत सबौली गांव में लगभग दो वर्ष का बच्चा लक्ष्य नाले में गिर गया था। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को नाले से बाहर निकाला गया। दुर्भाग्यवश अस्पताल ले जाते समय बच्चे की मृत्यु हो गयी थी। आज रविवार को क्षेत्रीय विधायक डा0 नीरज बोरा ने मृतक बच्चे लक्ष्य के माता-पिता से मिल कर उन्हें सांत्वना दी एवं कहा मैं दुख की इस घडी में आपके साथ हूं। उन्होंने पीड़ित परिवार को शासन से आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

Comments
Post a Comment