Skip to main content


विधायक डा0 नीरज बोरा ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालयों में खामियां ही खामियां मिली। गंदगी व अव्यवस्थाओं के बीच बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं। मौके पर मौजूद बीएसए प्रवीण मणि त्रिपाठी को विधायक डा0 बोरा ने जल्द से जल्द अव्यवस्थाएं दूर करने की हिदायतें दीं। विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्षारोपण किया साथ ही बच्चों को ड्रेस भी वितरित की।

निरीक्षण की शुरुआत विधायक डा0 नीरज बोरा ने जानकीपुरम् द्वितीय वार्ड के सिकन्दरपुर गावं स्थित प्राथमिक विद्यालय से की। वैसे तो यह विद्यालय नगर क्षेत्र में है परन्तु यहां की स्थिति ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों से भी बदतर दिखी। उन्होंने निरीक्षण में पाया कि विद्यालय परिसर में फैली अव्यवस्थाएं सर्व षिक्षा अभियान को मुंह चिढ़ा रही हैं। परिसर में सुअरों का बसेरा होने से भीषण गंदगी व्याप्त है। वहीं विद्यालय में पास गंदगी का अंबार है और बारिष में हालत बहुत अधिक दयनीय हो जाती है। यहीं नहीं प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री ने होने से विद्यालय चारों ओर से खुला हुआ है और स्थानीय लोगों ने विद्यालय का काफी हिस्सा अवैध कब्जा कर रखा है। परिसर को भैसों का तबेला बना रखा है। यह देखते ही विधायक डा0 बोरा आक्रोषित हो गये। उन्होंने बीएसए प्रवीण मणि त्रिपाठी को फटकार लगाते हुये कहा कि यदि 1 घंटे में अवैध कब्जा नहीं हटता तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही की जाए।

डा0 बोरा ने विद्यालय में उपस्थित बच्चों से सामान्य प्रष्न भी किए। कुछ बच्चों ने सही तो कुछ बच्चे जवाब ही नहीं दे पाए। बच्चों के जवाब न देने पर उन्होंने सहायक अध्यापिकाओं को बच्चों पर विषेष ध्यान देने की सलाह दी। डा0 बोरा ने कक्षा 2 में पढाई कर रही बच्ची अलीषा से किताब देखने को मांगी तो उसने पिछले सत्र की किताब दिखाई। यह देख डा0 बोरा ने मौके पर उपस्थित इंचार्ज अध्यापिका अमिता माथुर से पूछा कि अभी तक बच्चों को नई किताब क्यों नहीं उपलब्ध करायी गईं। अध्यापिका माथुर ने जवाब दिया कि अभी तक नये सत्र की किताबें प्राप्त नहीं हुयी हैं। इस बात को सुनते ही विधायक डा0 नीरज बोरा ने बीएसए प्रवीण मणि त्रिपाठी से जवाब तलब किया। बीएसए भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस बात से नाराज विधायक डा0 बोरा ने बीएसए त्रिपाठी को तुरन्त किताब उपलब्ध कराने को आदेषित किया।

निरीक्षण के दौरान यही हाल भारतेन्दु हरिष्चन्द्र वार्ड के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय छावनी मडियावं का था। पूरे विद्यालय परिसर में गंदगी दिखी। जल निकासी की कोई उचित व्यवस्था न होने पर बरसात में विद्यालय में और भी गंदगी हो जाती है। यहां पर भी विद्यालय परिसर के चारों ओर बाउन्ड्री ने होने से लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। अराजक तत्वों का जमावडा लगा रहता है। वहीं दूसरी तरफ प्राथमिक विद्यालय चांदगंज का निरीक्षण करने पहुंचे डा0 बोरा ने विद्यालय परिसर की स्थितियों को संतोषजनक पाया। 

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...